1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. Gujarat News: बारिश से बदहाल गुजरात, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द

Gujarat News: बारिश से बदहाल गुजरात, स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाने वाली सभी ट्रेनें रद्द

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 11, 2022 02:04 pm IST,  Updated : Jul 11, 2022 02:05 pm IST

Gujarat News: चाणोद और एकतानगर रेलवे स्टेशन (केवडिया कॉलोनी) के बीच भारी बरसात के कारण स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाने वाली सभी ट्रेन रद्द की गई हैं। बारिश के पानी के तेज़ बहाव के कारण ट्रैक के नीचे की मिट्टी खिसक गई है।

Indian Railways- India TV Hindi
Indian Railways Image Source : FILE PHOTO

Gujarat News: गुजरात में भी भारी बारिश मुसीबतों का पहाड़ बनकर आई है। राज्य के कई जिलों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश की संभावना है। बारिश से रेल यातायात पर बुरा प्रभाव पड़ा है। चाणोद और एकतानगर रेलवे स्टेशन (केवडिया कॉलोनी) के बीच भारी बरसात के कारण स्टेच्यू ऑफ यूनिटी जाने वाली सभी ट्रेन रद्द की गई हैं। बारिश के पानी के तेज़ बहाव के कारण ट्रैक के नीचे की मिट्टी खिसक गई है। 

गुजरात पर अगले पांच दिन भारी

इसी बीच मौसम विभाग चेतावनी दी है कि  दक्षिण गुजरात के डांग, नवसारी और वलसाड जिलों में अगले पांच दिनों में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। भारी बारिश के चलते दक्षिण और मध्य गुजरात के कई जिलों में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं। गुजरात के कई इलाकों में भारी बारिश हुई है। इनमें पलाड़ी में 18 इंच, उस्मानपुरा में 15 इंच, बोडकदेव में 13 इंच तक बारिश से जलभराव की स्थिति है। वहीं गोटा और रनिप में 9 इंच, सरखेज में 10 इंच बारिश हुई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।