1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. 13 साल के बच्चे को लेकर भागी 23 साल की ट्यूशन टीचर, शिक्षिका बोली- मैं उसके बच्चे की मां, पुलिस ने कही ये बात

13 साल के बच्चे को लेकर भागी 23 साल की ट्यूशन टीचर, शिक्षिका बोली- मैं उसके बच्चे की मां, पुलिस ने कही ये बात

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 03, 2025 09:37 am IST,  Updated : May 03, 2025 09:37 am IST

सूरत में बीते दिनों एक विचित्र मामले देखने को मिला था। यहां एक 23 वर्षीय शिक्षिका ने पुलिस को बताया कि वह 13 साल के अपने छात्र के बच्चे की मां बनने वाली है। इस मामले में पुलिस ने क्या कहा है, चलिए वो बताते हैं।

सूरत में बीते दिनों एक विचित्र मामले देखने को मिला था। यहां एक 23 वर्षीय शिक्षिका ने पुलिस को बताया - India TV Hindi
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी शिक्षिका Image Source : SURAT POLICE

सूरत में बीते दिनों एक अजीब मामला देखने सामने आया था। इस मामले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। दरअसल सूरत शहर में एक 23 वर्षीय ट्यूशन टीचर और उसके 13 साल के नाबालिग छात्र के बीच कथित तौर पर अवैध संबंधों का मामला प्रकाश में आया था। इस मामले ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बंटोरी। इस मामले में सूरत के डीसीपी भागीरथ गढ़वी ने कहा, शुरू में हमने अपहरण का मामला दर्ज किया था। जब हमें पीड़ित मिला तो पता चला कि उसे ले जाने वाली उसकी शिक्षिका ही थी। पुलिस ने शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना 25 अप्रैल को हुई। हमने इस मामले में POSCO की धाराएं जोड़कर कोर्ट में पेश कर दिया है। मेडिकल जांच के बाद हमने पाया कि आरोपी ने पीड़ित का यौन उत्पीड़न किया था।

आरोपी शिक्षिका ने किया चौंकाने वाला खुलासा

बता दें कि गिरफ्तारी के बाद महिला शिक्षिका ने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया था। उसने बताया कि वह उस छात्र से कथित तौर पर गर्भवती है और उसके 5 महीने का प्रेग्नेंसी है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, यह घटना सूरत के एक कोचिंग सेंटर से जुड़ी हुई है। यहां शिक्षिका कक्षा 5 के छात्र को पढ़ाती थी। शिक्षिका का दावा है कि दोनों के बीच धीरे-धीरे नजदीकियां बढ़ती गईं और फिर अंत में दोनों ने शारीरिक संबंध बनाया। बता दें फिलहाल आरोपी शिक्षिका द्वारा ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। इसके बाद 24 अप्रैल को दनों घर से भाग गए, जिसके बाद बच्चे के परिजनों ने पुलिस में इस घटना की शिकायत की, जिसके 4 दिन बाद आरोपी शिक्षिका को गिरफ्तार कर लिया गया।

मेडिकल जांच और शिक्षिका का बयान

आरोपी शिक्षिका ने पुलिस पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह 5 महीने से गर्भवती है और यह बच्चा उसी 13 साल के छात्र का है। उसने यह भी बताया कि वह छात्र के साथ भागकर किसी दूसरे शहर में बस जाना चाहती थी। हालांकि अलग-अलग न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक छात्र ने पुलिस को बताया कि उसने शिक्षिका के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वहीं मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने छात्र की मेडिकल जांच भी कराई जिसमें ये पता चला कि वह शारीरिक रूप से पिता बनने में सक्षम है। हालांकि, पुख्ता सबूत के लिए अब भी डीएनए टेस्ट कराया जाना बाकी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।