1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात: वडोदरा में आम आदमी पार्टी का शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे

गुजरात: वडोदरा में आम आदमी पार्टी का शहर अध्यक्ष गिरफ्तार, रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 03, 2026 07:23 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 07:23 pm IST

गुजरात के वडोदरा में आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शहर अध्यक्ष अशोक ओझा को एक महिला के साथ रेप और ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।

Vadodara- India TV Hindi
वडोदरा में आम आदमी पार्टी का शहर अध्यक्ष गिरफ्तार Image Source : REPORTER INPUT

वडोदरा: गुजरात के वडोदरा से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां के आम आदमी पार्टी के शहर अध्यक्ष अशोक ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। ओझा पर रेप और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप लगे हैं।

क्या है पूरा मामला?

वडोदरा शहर के कपूराई पुलिस थाने में दर्ज दुष्कर्म की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आम आदमी पार्टी के वडोदरा शहर अध्यक्ष अशोक ओझा को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने पीड़िता को पार्टी में अच्छा पद दिलाने और उसके पति को नौकरी दिलाने का लालच देकर उसका शारीरिक शोषण किया। 

आरोप है कि अशोक ओझा पीड़िता को शहर की विभिन्न होटलों और अन्य स्थानों पर ले जाता था और उसके आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देता था। जांच में अशोक ओझा के पुत्र आनंद ओझा सहित परिवार के अन्य सदस्यों की संलिप्तता भी सामने आई है। पुलिस ने मामले में आगे की जांच शुरू कर दी है।

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने महिला को हरणी क्षेत्र के एक होटल में बुलाकर रेप किया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि अशोक ओझा उसका मुंबई और वैष्णोदेवी तक पीछा करता रहा। इस मामले में महिला ने अशोक ओझा के अलावा उसके पुत्र, पत्नी और पुत्री के खिलाफ भी शिकायत दर्ज कराई है।

मामले की जानकारी देते हुए एसीपी E डिवीजन जी डी पलसाणा ने बताया कि कपुराई पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के आधार पर मुख्य आरोपी अशोक ओझा को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में नामजद अन्य आरोपियों की तलाश जारी है और पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

इस मामले के सामने आने के बाद वडोदरा में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सियासी गलियारों में भी इस खबर के चर्चे हैं और ये मामला प्रकाश में आने के बाद आम आदमी पार्टी की छवि भी खराब हुई है। लोगों का कहना है कि जब नेता ही शोषण करने पर उतर आएगा तो जनता किसके पास जाएगी। 

फिलहाल तो सच और झूठ का फैसला अदालत करेगी लेकिन ये मामला सामने आने के बाद आम आदमी पार्टी की छवि पर दाग जरूर लग गया है। (रिपोर्ट- वडोदरा से सत्यम नेवास्कर)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।