1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- "अगर मैं नहीं होता तो आज इजरायल भी नहीं होता, मैं शायद किसी दिन ईरान के अयातुल्ला से मिलूंगा"

ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- "अगर मैं नहीं होता तो आज इजरायल भी नहीं होता, मैं शायद किसी दिन ईरान के अयातुल्ला से मिलूंगा"

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Jun 03, 2026 04:50 pm IST,  Updated : Jun 03, 2026 04:50 pm IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने बयानों की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। इस बार उन्होंने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर चौंकाने वाली बात कही है और ये भी कहा है कि अगर वह (ट्रंप) नहीं होते तो इजरायल भी नहीं होता।

Donald Trump- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा है कि अगर मैं नहीं होता तो आज इजरायल भी नहीं होता। मैं शायद किसी दिन ईरान के अयातुल्ला से मिलूंगा। ट्रंप का बयान ऐसे समय में आया है, जब ईरान के साथ संघर्ष अभी पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ है और ईरान की तरफ से भी बयानबाजी हो रही है। गौरतलब है कि अमेरिका और इजरायल ने मिलकर ईरान पर हमला किया था और तब से ही ईरान के साथ संघर्ष बना हुआ है।

ट्रंप ने ईरान को लेकर और क्या कहा?

ट्रंप ने ईरान को लेकर कहा, "ईरान पहले ही परमाणु हथियार न रखने पर सहमत हो चुका है। वे अपना फैसला बदल सकते हैं, लेकिन यही सबसे महत्वपूर्ण बात थी। मुझे अयातुल्ला से मिलने का सौभाग्य नहीं मिला है। वह बहुत अच्छा नहीं कर रहे हैं। वह मिसिंग हैं।"

ट्रंप ने कहा कि ईरान के पास बहुत कम सैनिक हैं। मैं शायद किसी दिन ईरान के अयातुल्ला से मिलूंगा।

ईरान युद्ध के लिए नेतन्याहू द्वारा बहकाए जाने के बारे में पूछे जाने पर ट्रंप ने कहा, "मैंने ही इसकी शुरुआत की थी। मैं किसी को बोर नहीं करना चाहता, लेकिन मैंने इसकी शुरुआत इसलिए की क्योंकि हम उन्हें परमाणु हथियार नहीं रखने दे सकते। अगर मैं न होता तो इजरायल का अस्तित्व ही न होता।"

मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है। मतलब, हर कोई। आपने देखा होगा ना, पिछले हफ्ते? मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है: ट्रंप

जेडी वेंस और रुबियो की तारीफ की

डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के नेता जेडी वेंस और मार्को रुबियो की तारीफ की। ट्रंप ने कहा, "मुझे जेडी वैंस और मार्को रुबियो दोनों पसंद हैं। मुझे वे दोनों साथ में अच्छे लगते हैं। जेडी और मार्को एक बेहतरीन जोड़ी बन सकते हैं। दोनों ही बेहद प्रतिभाशाली हैं।"

2024 में बाइडन के साथ हुई बहस के बारे में भी ट्रंप ने बयान दिया और कहा कि मैंने उन्हें देखा और कहा, "ये कितने गोरे हैं! इन्हें क्या हो गया है?"

अपनी तारीफ में भी पढ़े कसीदे, नेतन्याहू की खिंचाई की

ट्रंप ने अपनी तारीफ में भी कसीदे पढ़े। उन्होंने कहा कि मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है। मतलब, हर कोई। आपने देखा होगा ना, पिछले हफ्ते? मैं जिसका भी समर्थन करता हूं, वो जीतता है।

ट्रंप ने इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की भी तारीफ की। ट्रंप ने एक्सियोस की रिपोर्ट पर कहा कि उन्होंने नेतन्याहू से कहा था "तुम बिलकुल पागल हो।" ट्रंप ने कहा कि मुझे हमेशा गुस्सा आता है। मैं उनसे थोड़ा परेशान था, वे लगातार लेबनान से लड़ रहे थे। आप जानते हैं, एक समय मैंने कहा कि हम इसे रोकेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश