1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. जन्मदिन पर ही गई नौकरी, वडोदरा में PM ई-बस ड्राइवर बना रहा था रील, यात्रियों की जान से खिलवाड़

जन्मदिन पर ही गई नौकरी, वडोदरा में PM ई-बस ड्राइवर बना रहा था रील, यात्रियों की जान से खिलवाड़

 Published : Jul 01, 2026 07:34 pm IST,  Updated : Jul 01, 2026 07:35 pm IST

गुजरात के वडोदरा में हाल ही में शुरू की गई इलेक्ट्रिक बस सेवा विवादों में आ गई है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ई-बस का ड्राइवर चलती बस में मोबाइल से रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है।

रील बनाकर यात्रियों...- India TV Hindi
रील बनाकर यात्रियों की जान खतरे में डालने वाले ड्राइवर को बर्खास्त कर दिया गया है। Image Source : REPORTER INPUT

आज के समय में अधिकतर लोग कहीं भी, कभी भी रील बनाने लग जाते हैं। लोग कहीं घूमने जाते हैं या ड्राइव कर रहे होते है तो ट्रेंडिंग सॉन्ग पर या फिर एवरग्रीन सॉन्ग पर रील बनाते हैं और उसके बाद वायरल होने के लिए उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। लेकिन चलती बस या कार में रील बनाना अक्सर खतरनाक और जानलेवा हो सकता है। मगर इन सब बातों को जानने के बाद भी कुछ लोग नहीं मानते हैं और रील्स बनाते रहते हैं। एक ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। दरअसल, वडोदरा में नई पीएम ई-बस सेवा के लोकार्पण के महज तीसरे दिन ही ड्राइवर की गंभीर लापरवाही सामने आई है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बस ड्राइवर चलती बस में मोबाइल से रील बनाता नजर आया। वह स्टेयरिंग पर पूरा ध्यान देने के बजाय वीडियो बनाने में व्यस्त था, जिससे यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई। 

एक हाथ में स्टीयरिंग, दूसरे में मोबाइल

वीडियो में ड्राइवर चलती बस में मोबाइल से रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। वह एक हाथ से स्टीयरिंग संभाल रहा है, जबकि दूसरे हाथ में मोबाइल पकड़े हुए है। इस दौरान बस में यात्री भी सवार थे, जिससे उनकी जान पर बन आई। इस वीडियो को कई लोगों ने देखा है। इस वीडियो को देखने के बाद यूजर्स ने ड्राइवर की क्लास लगाई और उसको ऐसा न करने की नसीहत दी। हालांकि वीडियो वायरल होने के बाद ड्राइवर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इसे हटा दिया, लेकिन उसके अकाउंट पर ऐसी कई रीलें मिलीं। 

सामने आया वीडियो-

जन्मदिन पर मिली बुरी खबर

मामले के तूल पकड़ने पर वडोदरा महानगरपालिका ने बस संचालन करने वाली जेबीएम कंपनी को नोटिस जारी किया। निगम अधिकारी जतन बधेका ने बताया कि नोटिस के बाद कंपनी ने संबंधित ड्राइवर को तत्काल नौकरी से हटा दिया। यह कार्रवाई संयोग से उसके जन्मदिन के दिन ही की गई। अब सार्वजनिक परिवहन में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

बता दें कि सार्वजनिक परिवहन में इस तरह की लापरवाही सुरक्षा नियमों का खुला उल्लंघन मानी जाती है। इससे पहले भी शहर में रीलबाज़ों द्वारा ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। 

(रिपोर्ट- सत्यम नेवास्कर)

यह भी पढ़ें-

Vietnam की Train Street में लड़की ने बनाई Reel, मगर बंद करना पड़ा कमेंट सेक्शन, जानें क्यों?

'कांड करबौ इतना कि थाना कन्फ्यूज रहतो गे', सरकारी स्कूल में स्टाइल मार रहे थे टीचर, Reel हो गई Viral

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।