1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. INDIA TV-CNX Opinion Poll: गुजरात की 26 सीटों पर क्या है जनता का मूड, क्या BJP कर पाएगी क्लीन स्वीप?

INDIA TV-CNX Opinion Poll: गुजरात की 26 सीटों पर क्या है जनता का मूड, क्या BJP कर पाएगी क्लीन स्वीप?

 Written By: Amar Deep
 Published : Apr 16, 2024 08:26 pm IST,  Updated : Apr 16, 2024 08:26 pm IST

गुजरात की 26 लोकसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में इन सीटों पर गुजरात की आम जनता का क्या मूड है ये जानने के लिए India TV-CNX ने ओपिनियन पोल कराया है। देखें गुजरात की जनता के मन में क्या है...

ओपिनियन पोल के आंकड़े।- India TV Hindi
ओपिनियन पोल के आंकड़े। Image Source : INDIA TV

गांधीनगर: लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। ऐसे में सभी दल अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं चुनाव में गुजरात की सीटों पर पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। गुजरात में लोकसभा की 26 सीटें हैं। इनमें एक तरफ जहां भारतीय जनता पार्टी है, तो वहीं दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। फिलहाल गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। ऐसे में लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा को कितनी सीटें मिल सकती हैं, ये सवाल बना हुआ है। 

गुजरात की जनता के मन में क्या है?

इसी को लेकर INDIA TV-CNX की ओर से एक ओपिनियन पोल कराया गया है। ओपिनियन पोल के जरिए हमने जनता का मूड जानने की कोशिश की। इंडिया टीवी-CNX के ओपिनियन पोल के मुताबिक, गुजरात में भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से सभी सीटों पर काबिज होती दिख रही है। ओपिनियन पोल की मानें तो गुजरात की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जीत दर्ज करते दिख रहे हैं। गुजरात में BJP क्लीन स्वीप कर रही है।

इन सीटों पर रहेगी नजर-

गांधीनगर- यहां से लालकृष्ण आडवाणी 6 बार सांसद चुने गए। आडवाणी के बाद यहां से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चुनाव लड़ते हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में अमित शाह ने साढ़े 5 लाख वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी को हराया था। इस बार भी इस सीट से बीजेपी ने अमित शाह को प्रत्याशी बनाया है। ओपिनियन पोल के अनुसार गांधीनगर लोकसभा सीट पर अमित शाह आसानी से जीतते हुए दिख रहे हैं।

राजकोट- केंद्रीय मंत्री पुरषोत्तम रुपाला को इस सीट पर बीजेपी ने टिकट दिया है। रूपाला राज्यसभा से निकलकर लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। ओपिनियन पोल के अनुसार इस सीट से रुपाला की जीत होती दिख रही है। बता दें कि लोकसभा चुनाव 2019 में इस सीट से मोहन कुंदरिया चुनाव जीते थे।

नवसारी- इस सीट पर बीजेपी के सीआर पाटिल 3 बार से सांसद हैं। सीआर पाटिल गुजरात प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष हैं और बूथ मैनेजमेंट के लिए पेज कमेटी मॉडल के सफल एग्जिक्यूशन के लिए मशहूर हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में पाटिल ने रिकॉर्ड पौने सात लाख वोटों से नवसारी की सीट जीती थी। बीजेपी ने सीआर पाटिल को फिर से कैंडिडेट बनाया है। ओपिनियन पोल के मुताबिक नवसारी सीट पर बीजेपी आगे है।

भावनगर- ओपिनियन पोल के मुताबिक भावनगर सीट से बीजेपी आगे है। भावनगर से मनसुख मांडविया जीत सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 

INDIA TV-CNX Opinion Poll: महाराष्ट्र में BJP को फायदा, लेकिन NDA को लगेगा झटका; जानें कैसे

INDIA TV-CNX Opinion Poll: पश्चिम बंगाल में TMC को कड़ी टक्कर दे रही BJP, जानें जनता के मन में क्या है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।