1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गिर सोमनाथ में तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला, एक की मौत; लगाए गए 6 पिंजरे

गिर सोमनाथ में तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला, एक की मौत; लगाए गए 6 पिंजरे

 Edited By: Amar Deep
 Published : Jan 19, 2025 02:47 pm IST,  Updated : Jan 19, 2025 02:47 pm IST

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। यहां तेंदुए ने दो लोगों पर हमला कर दिया। तेंदुए के हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया है।

तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला।- India TV Hindi
तेंदुए ने दो लोगों पर किया हमला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE/PTI

गिर सोमनाथ: गुजरात के गिर सोमनाथ जिले में एक दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। दरअसल, यहां एक तेंदुए ने दो लोगों पर अचानक हमला कर दिया। तेंदुए के हमले से 44 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वन विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को घटना के बारे में जानकारी दी। वहीं घटना के बाद शोर सुनकर तेंदुआ मौके से फरार हो गया। घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 

सो रहे लोगों पर किया हमला

वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि गिर गढडा तालुका के कोडिया गांव का पूरा मामला है। यहां शनिवार देर रात एक तेंदुए ने खेत के पास अपने घरों के बाहर सो रहे लोगों पर हमला कर दिया। सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) करण भाटिया ने बताया कि तेंदुए के हमले से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहं एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही आस-पास के लोग भी मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुआ वहां से भाग गया। इसके बाद आनन-फानन में घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। 

घसीट कर ले गया तेंदुआ

सहायक वन संरक्षक (एसीएफ) करण भाटिया ने बताया, “तेंदुए ने सबसे पहले वाघाभाई वाघेला पर हमला किया और जब लोगों ने शोर मचाया तो उसे कुछ दूर तक घसीट कर ले गया। हमले में वाघेला की मौत हो गई। इसके बाद शोर सुनकर तेंदुआ वहां से भाग निकला। कुछ समय बाद तेंदुआ वापस लौटा और एक अन्य व्यक्ति पर हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गया।” वन विभाग के अधिकारी ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में 6 पिंजरे लगाए गए हैं। इसके अलावा आस-पास के लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही सावधानी के साथ बाहर निकलने के लिए कहा गया है। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें- 

शूटर मनु भाकर पर टूटा दुखों का पहाड़, दर्दनाक सड़क हादसे में नानी और मामा की मौत

बिहार की सियासत में क्या पक रहा है? लालू यादव से उनके घर पर मिले पशुपति पारस, RJD सांसद ने बताई वजह

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।