1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के CM रुपाणी ने कहा, कोविड-19 से निपटने को लेकर महाराष्ट्र सरकार 'भगवान भरोसे'

गुजरात के CM रुपाणी ने कहा, कोविड-19 से निपटने को लेकर महाराष्ट्र सरकार 'भगवान भरोसे'

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 28, 2020 09:21 pm IST,  Updated : Oct 28, 2020 09:22 pm IST

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 से निपटने को लेकर महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार 'भगवान भरोसे' है।

Vijay Rupani Maharashtra, Vijay Rupani, Maharashtra, Vijay Rupani Maharashtra COVID-19- India TV Hindi
कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। Image Source : FACEBOOK/VIJAY RUPANI

लिंबडी: कांग्रेस पर निशाना साधते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी ने महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है। रुपाणी ने आरोप लगाया है कि कोविड-19 से निपटने को लेकर महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार 'भगवान भरोसे' है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों में बिस्तर के भी प्रबंध नहीं थे और इस घातक वायरस से जान गंवाने वाले लोगों के शव लावारिस की तरह फुटपाथ पर पड़े थे। कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार का हिस्सा है, जिसमें शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भी शामिल है।

लिंबडी में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे रुपाणी

गुजरात के सुरेंद्र जिले के लिंबडी में आयोजित एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए रुपाणी ने कहा कि महामारी को काबू में करने में कांग्रेस के गठबंधन वाली महाराष्ट्र सरकार के मुकाबले उनकी सरकार ने बेहतर काम किया। बता दें कि लिंबडी विधानसभा सीट समेत गुजरात की 7 अन्य सीटों पर 3 नवंबर को मतदान होना है। मुख्यमंत्री रुपाणी लिंबड़ी सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार किरीट सिंह राणा के लिए प्रचार करने पहुंचे थे। अपने भाषण के दौरान उन्होंने कोरोना को मुद्दा बनाते हुए महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा।

‘महामारी में हमने काफी बेहतर तरीके से काम किया’
रुपाणी ने कहा, ‘कोरोना वायरस महामारी के दौरान हमने काफी बेहतर तरीके से काम किया। पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में कांग्रेस की सरकार है, जहां संक्रमण से 45,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। वहां अस्पतालों में बिस्तरों का कोई प्रबंध नहीं है। लोग फुटपाथों पर भटक रहे हैं और कोविड-19 से जान गंवाने वालों के शव वहां फुटपाथ पर पड़े हैं। गुजरात में हमारे पास अतिरिक्त बिस्तर उपलब्ध हैं और यहां बिस्तरों की कोई कमी नहीं है। हमने ठीक होने की दर 90 फीसदी तक प्राप्त करने में सफलता पाई है जबकि मृत्यु दर 2.25 फीसदी है, जोकि आगे और भी कम हो रही है।’ (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।