1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के खेड़ा में बड़ा हादसा, नहाते समय एक ही परिवार के 6 लोग नदी में डूबे

गुजरात के खेड़ा में बड़ा हादसा, नहाते समय एक ही परिवार के 6 लोग नदी में डूबे

 Published : Apr 30, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Apr 30, 2025 11:53 pm IST

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया, "छह लोग जिनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं, ये सब आपस में चचेरे भाई बहन थे। इनकी उम्र - 14-21 वर्ष बताई जा रही है।

kheda- India TV Hindi
खेड़ा में 6 लोग डूबे Image Source : INDIA TV

खेड़ा: गुजरात के खेड़ा जिले में बुधवार शाम एक बड़ा हादसा हो गया। यहां एक ही परिवार के छह सदस्य नदी में डूब गए जिनमें से अधिकांश किशोर चचेरे भाई थे। पुलिस के मुताबिक यह घटना कनिज गांव में हुई।

खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया, "छह लोग जिनमें चार महिलाएं और दो पुरुष हैं, ये सब आपस में चचेरे भाई बहन थे। इनकी उम्र - 14-21 वर्ष बताई जा रही है। ये सभी खेड़ा के पास मेशवो नदी में नहाने गए थे। नहाने के क्रम सभी 6 लोग डूब गए।" पुलिस के मुताबिक सभी छह लोगों के शव नदी से निकाल लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि छह पीड़ितों में से दो कनिज गांव के निवासी हैं और चार उनके चचेरे भाई हैं, जो अहमदाबाद से उनसे मिलने आए थे। अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद महमदाबाद पुलिस और दमकल विभाग की एक टीम मौके पर पहुंची और बचाव अभियान शुरू किया।

 नौ बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया

गुजरात में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने भारत में अवैध रूप से रह रहे नौ बांग्लादेशियों को अहमदाबाद और वडोदरा शहरों से हिरासत में लिया है। जीआरपी ने यह सफलता 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में हुए हमले के बाद अवैध प्रवासियों के खिलाफ शुरू किये गए अभियान के तहत प्राप्त की है। गुजरात के गृह राज्यमंत्री हर्ष संघवी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर की गई पोस्ट में कहा कि पांच ‘‘अवैध बांग्लादेशी नागरिकों’’ को अहमदाबाद रेलवे स्टेशन पर हिरासत में लिया गया, जबकि चार अन्य को 27 अप्रैल को वडोदरा रेलवे स्टेशन पर पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि हिरासत में लिये गए लोगों के पहचान-पत्रों से स्पष्ट हुआ कि वे बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में दाखिल हुए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।