1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरी

अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरी

 Published : May 11, 2023 10:43 pm IST,  Updated : May 11, 2023 11:00 pm IST

अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में सोनल सिनेमा के पास यास्मीन फ्लैट के अंदर तीन मंजिला मकान ढह गया। इस हादसे में अभी तक किसी के भी हताहत होने कि खबर नहीं है।

Gujrat News- India TV Hindi
अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में बड़ा हादसा, 3 मंजिला इमारत गिरी Image Source : TWITTER

अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद के वेजलपुर इलाके में बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक 3 मंजिला इमारत गिर गई है। बिल्डिंग के मलबे में चार लोग दबे हुए हैं। जबकि 24 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस और दमकल कर्मियों द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया है। हालांकि, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। जानकारी के अनुसार वेजलपुर इलाके के सोनल सिनेमा के पास यास्मीन फ्लैट के अंदर तीन मंजिला मकान ढह गया है।

 

वहीं घटना के बारे में बताते हुए अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने कहा कि इमारत गिरने की सूचना मिलने के बाद हम तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। हमारे पहुंचने से पहले ही 23 लोग सुरक्षित निकल चुके थे और फंसे 3 लोगों हमने निकाला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।