Thursday, February 19, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरातः हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 60 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

गुजरातः हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 60 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav Published : Feb 19, 2026 09:52 am IST, Updated : Feb 19, 2026 09:57 am IST

सूरत पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार है जो एनआरआई हिंदू महिला का धर्म परिवर्तन करा दिया और उससे 60 लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोपी पर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगा है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
Image Source : REPORTER पुलिस हिरासत में आरोपी

सूरतः सूरत के लालगेट पुलिस थाना अंतर्गत रामपुरा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने एक हिंदू एनआरआई महिला को प्रेमजाल में फंसाकर सउदी अरब ले जाकर धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद आरोपी ने ब्लैकमेल कर लाखों रुपए, सोने के आभूषण और फ्लैट हड़प लिया। युवती के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

 धर्म परिवर्तन कर ऑनलाइन विवाह किया

पुलिस के मुताबिक, एनआरआई महिला सूरत के एक मशहूर शो रुम से ऑनलाइन कपड़ा मंगवाती थी। शो रुम में काम करने वाले एजाज पटेल ने महिला से संपर्क बढ़ाया। लगातार मेसेज ओर कॉल के जरिए उसने नजदीकिया बधाई ओर प्रेम जाल में फंसाया। धर्म परिवर्तन कर ऑनलाइन विवाह किया। इसके बाद उसने महिला को डराना ओर ओर धमकाना शुरू किया और ब्लैकमेल करने लगा और महिला के गहने नकदी और फ्लैट हड़प लिया। बहन ने ई मेल के माध्यम से भाई को जानकारी दी। भाई ने सूरत आकर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई।

आरोपी एजाज को पुलिस ने गिरफ्तार किया

सूरत की लालगेट पुलिस ने आरोपी एजाज पटेल को गिरफ्तार का उनका मोबाइल और लैपटॉप जप्त कर लिया है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी एजाज पहले से शादीशुदा है और उनको एक बच्चा भी है। भाई ने शिकायत में बताया है कि एजाज मेरी बहन को पहले सऊदी अरब ले गया, जहां उसने दबाव डालकर धर्म परिवर्तन करवाया। उसके बाद महिला की निजी तस्वीर और जानकारी सार्वजनिक करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू किया।

गहने ले लिया और लाखों का फ्लैट अपने नाम करवाई

आरोपी ने महिला के 18 तोला सोना, सोने के गहने, हैदराबाद में करीब 50 लाख का फ्लैट ओर लाखों की रकम अपने नाम करवा ली। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर गुनाहों के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

 रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया, सूरत

 

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement