1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात के अमरेली में रफ्तार का कहर, ट्रक अनियंत्रित होकर झुग्गियों में घुसा

गुजरात के अमरेली में रफ्तार का कहर, ट्रक अनियंत्रित होकर झुग्गियों में घुसा

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 09, 2021 09:18 am IST,  Updated : Aug 09, 2021 10:51 am IST

गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे ट्रक के अनियंत्रित होकर झग्गियों में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई।

over speeding truck rams into shanties गुजरात के अमरेली में रफ्तार का कहर, ट्रक अनियंत्रित होकर झुग्- India TV Hindi
गुजरात के अमरेली में रफ्तार का कहर, ट्रक अनियंत्रित होकर झुग्गियों में घुसा Image Source : INDIA TV

अमरेली. गुजरात के अमरेली जिले के एक गांव में मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे ट्रक के अनियंत्रित होकर झग्गियों में घुस जाने से उसकी चपेट में आकर आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के समय वहां मौजूद सभी लोग सो रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

अमरेली के पुलिस अधीक्षक निर्लिप्त राय ने बताया मृतकों में आठ और 13 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बधादा गांव में हुए हादसे में दो बच्चे गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। वाहन चलाते समय झपकी आने से ट्रक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया था और ट्रक सड़क किनारे बनी झुग्गियों में जा घुसा, जिसमें 10 लोग सो रहे थे। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बुजुर्ग भी शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।