1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. वीडियो बनाने के लिए बब्बर शेर के सामने पेश किया शिकार, दिल दहला देगा गिर के जंगल का ये सीन

वीडियो बनाने के लिए बब्बर शेर के सामने पेश किया शिकार, दिल दहला देगा गिर के जंगल का ये सीन

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 16, 2020 12:01 pm IST,  Updated : Oct 16, 2020 12:01 pm IST

Gir National Park : एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान गिर के जंगल में शेर के शिकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Gir Forest- India TV Hindi
Gir Forest Image Source : INDIA TV

एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान गिर के जंगल में शेर के शिकार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कुछ लोग दिखाई दे रहे हैं और इन लोगों से करीब 50 मीटर की दूरी पर एक पशु खड़ा दिखाई दे रहा है। थोड़ी देर में वहां बब्बर शेर दौड़कर आता दिखाई देता है और पलक झपकते ही शिकार की गरदन दबोच लेता है। जिस समय शेर यह शिकार कर रहा है, उस वक्त वीडियो बनाने वाले लोग उससे कुछ कदमों की दूरी पर ही खड़े हैं। वहां पर तमाशबीनों की मोटर साइकिलें भी दिखाई दे रही हैं। 

शेर के शिकार का यह वीडियो जितना अचरज भरा है, उसे देखकर अब प्रशासन के कान भी खड़े हो गए हैं। इंटरनेट पर वायरल हो रहे वीडियो को लेकर अब वन विभाग भी चौकन्ना हो रहा है। विभाग को पता चला है कि लायन शो के लिए इन लोगों ने ये शिकार शेर के लिए छोड़ दिया था। और जब वह शेर अपने शिकार के लिए लपका तो इन लोगों ने लाइव वीडिओ बनाना शुरू कर दिया। 

अफ्रीका के बाद सिर्फ गिर में बचे हैं सिंह

गिर वन्यजीव अभयारण्य भारत के गुजरात में राज्य स्थित राष्ट्रीय उद्यान एवं वन्यप्राणी अभयारण्य है, जो एशिया में सिंहों का एकमात्र निवास स्थान होने के कारण जाना जाता है। गिर अभयारण्य 1424 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है जिसमें, 258 वर्ग किलोमीटर में राष्ट्रीय उद्यान और 1153 वर्ग किलोमीटर वन्यप्राणियों के लिए आरक्षित अभयारण्य है। इसके अतिरिक्त पास में ही मितीयाला वन्यजीव अभयारण्य है जो 18.22 किलोमीटर में फैला हुआ है। ये दोनों आरक्षित वन गुजरात में जूनागढ़, अमरेली और गिर सोमनाथ जिले के भाग है। विश्व में सिंहों की कम हो रही संख्या की समस्या से निपटने और एशियाटिक सिंहों के संरक्षण के लिए इसे रिजर्व घोषित किया गया था। विश्व में अफ़्रीका के बाद यहीं पर सिंह बचे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।