1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. PM मोदी का गुजरात दौरा, ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास 284 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

PM मोदी का गुजरात दौरा, ‘स्टेच्यू ऑफ यूनिटी’ के पास 284 करोड़ की परियोजनाओं की करेंगे शुरुआत

 Edited By: Amar Deep
 Published : Oct 29, 2024 11:15 pm IST,  Updated : Oct 29, 2024 11:15 pm IST

पीएम मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह स्टैट्यू ऑफ यूनिटी के पास विभिन्न परियोजनाओं की उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

दो दिन के दौरे पर गुजरात जाएंगे पीएम मोदी।- India TV Hindi
दो दिन के दौरे पर गुजरात जाएंगे पीएम मोदी। Image Source : PTI/FILE

अहमदाबाद: पीएम मोदी दो दिन के गुजरात दौरे पर आने वाले हैं। वह 30 अक्टूबर को गुजरात में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के दौरे के दौरान 284 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं तथा पर्यटक आकर्षणों का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। राज्य सरकार की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक पीएम मोदी ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ समारोह में भाग लेने के लिए गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। पीएम मोदी 30 और 31 अक्टूबर को नर्मदा जिले के एकता नगर का दौरा करेंगे। 

इन सेवाओं का करेंगे उद्घाटन

राज्य सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी 30 अक्टूबर को एकता नगर के अपने दौरे पर एक उप-जिला अस्पताल, स्मार्ट बस स्टॉप, चार मेगावाट की एक सौर परियोजना और दो आईसीयू-ऑन-व्हील्स सहित कई नई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। बता दें कि 50 बिस्तरों वाले इस उप-जिला अस्पताल का निर्माण 22 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है। इसमें एक ट्रॉमा सेंटर, स्त्री रोग संबंधी ऑपरेशन थियेटर, सीटी स्कैन, आईसीयू, प्रसव कक्ष, स्पेशल वार्ड, फिजियोथेरेपी वार्ड, मेडिकल स्टोर और एक एम्बुलेंस की सुविधा है। 

पर्यटकों के लिए भी राहत 

वहीं स्टैच्यू ऑफ यूनिटी क्षेत्र विकास एवं पर्यटन प्रशासन प्राधिकरण (SOUADTGA) एकता नगर में पर्यटकों के लिए 10 स्मार्ट बस स्टॉप और 10 पिक-अप स्टैंड विकसित कर रहा है। पीएम मोदी इसके पहले चरण का उद्घाटन बुधवार को करेंगे। इसके अलावा यातायात प्रबंधन में सुधार और सौंदर्यीकरण के तहत एकता नगर और आसपास के क्षेत्रों में 2.58 करोड़ रुपये की लागत से गोल चक्करों का निर्माण किया गया है। एकता नगर के सौंदर्यीकरण के लिए 24 स्थानों पर प्रसिद्ध मूर्तिकारों द्वारा तैयार की गई 24 मूर्तियां स्थापित की जाएंगी। 

इन योजनाओं की रखेंगे आधारशिला

इसके अलावा पीएम मोदी बस बे से व्यूपॉइंट-1 और एकता द्वार से श्रेष्ठ भारत भवन (चरण-1) तक के पैदल मार्गों का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 23.26 करोड़ रुपये की लागत से विकसित चार मेगावाट की सौर परियोजना का भी उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी एकता नगर में 75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले मलजल शोधन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे। इससे लगभग 4,000 घरों, सरकारी आवास और अन्य आतिथ्य प्रतिष्ठानों के मलजल का निस्तारण किया जा सकेगा। पीएम मोदी इसके अलावा, अग्निशमन कर्मचारी आवासीय क्वार्टर और सरदार सरोवर बांध अनुभव केंद्र की आधारशिला भी रखेंगे। (इनपुट- एजेंसी)

यह भी पढ़ें- 

दिवाली से पहले दिल्ली-NCR में भयंकर जाम, इन इलाकों में रेंगती दिखी गाड़ियां; Video देख पकड़ लेंगे सिर

डिलिवरी बॉय ने शख्स पर चाकू से किया हमला, पीड़ित ने बताया किस बात का था विवाद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।