1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं के लिए खौफ बन चुका था सनकी, अब हुआ बेनकाब

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं के लिए खौफ बन चुका था सनकी, अब हुआ बेनकाब

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Dec 23, 2025 12:38 pm IST,  Updated : Dec 23, 2025 12:46 pm IST

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करने वाले साइको बाइक सवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी Image Source : REPORTER

सूरत में मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं के लिए खौफ बन चुका एक सनकी साइको बाइक  सवार आखिरकार पुलिस के शिकंजे में आ ही गया। तेज रफ्तार बाइक पर आकर महिलाओं को डराना, अश्लील हरकत कर भाग जाना इस साइको ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। लेकिन सूरत की उधना ने उसकी विकृत सोच को बेनकाब कर दिया।

महिलाओं के साथ करता था छेड़छाड़

सूरत के उधना क्षेत्र में सुबह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकलने वाली महिलाओं के साथ बढ़ती छेड़छाड़ की घटना दिनबदिन बढ़ती जा रही थी। एक अज्ञात युवक तेज रफ्तार बाइक पर आता ओर अकेली महिलाओं को देखकर गाड़ी धीमी कर देता ओर अश्लील हरकत कर महिलाओं के बदन को छू कर फरार हो जाता। इस घटनाओं से पूरे इलाके में महिलाओं में भय का माहौल बन गया था और कई महिलाओं ने सुबह मॉर्निंग वॉक पर जाना ही बंद कर दिया था।

जब पुलिस के पास शिकायत आई तो पुलिस ने आरोपी को ढूंढना शुरू किया, पर आरोपी बेहद शातिर था। वह वारदात के पहले इलाके की रेकी करता पकड़े जाने से बचने के लिए गाड़ी की नंबर प्लेट पर काली प्लेट लगा देता था ताकि सीसी टीवी में उनकी पहचान न हो।

पुलिस ने बिछाया ये जाल

मामले की गंभीरता को देखते हुए सूरत उधना थाने के थानेदार एस एन देसाई ने एक विशेष टीम का गठन किया और सुबह 4 बजे से ही सादे कपड़ों में गस्त लगाना शुरू किया। पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार नजर आया। जैसे ही उसने एक महिला को निशाना बनाया, तुरंत पुलिस ने उनका पीछा कर आरोपी को सड़क पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 20 साल के विकास निषाद के रूप में हुई है।

पुलिस की महिला टीम ने निकाला जुलूस

मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को परेशान करने वाले साइको को सूरत पुलिस की महिला टीम ने उसी इलाके में ले जाकर जुलूस निकाला, जिसे महिलाओं में खौफ का माहौल निकल जाए।

रिपोर्ट: शैलेष चांपानेरिया, सूरत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।