1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. शर्मनाक: गुजरात के भरूच में प्रिंसिपल ने स्कूल की पूर्व छात्रा से किया दुष्कर्म, हुआ फरार

शर्मनाक: गुजरात के भरूच में प्रिंसिपल ने स्कूल की पूर्व छात्रा से किया दुष्कर्म, हुआ फरार

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : Jan 12, 2025 11:13 pm IST,  Updated : Jan 12, 2025 11:13 pm IST

गुजरात से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। भरूच जिले के एक स्कूल के प्रिंसिपल ने एक पूर्व छात्रा से दुष्कर्म किया और फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

स्कूल की छात्रा से हैवानियत- India TV Hindi
स्कूल की छात्रा से हैवानियत Image Source : प्रतीकात्मक फोटो

गुजरात के भरूच जिले से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। स्कूल के प्रिंसिपल ने स्कूल में ही एक पूर्व छात्रा से कथित तौर पर बलात्कार किया और फरार हो गया। बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने स्कूल प्रिंसिपल के खिलाफ केस दर्ज किया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी, जिसमें बताया गया कि यह घटना तब हुई जब पूर्व छात्रों के सम्मेलन में भाग लेने के लिए छात्रा अपने स्कूल आई थी। प्रिंसिपल ने छात्र के साथ स्कूल में ही दुष्कर्म किया और फरार हो गया।

पहले भी प्रिंसिपल ने किया था छात्रा से दुष्कर्म 

 पुलिस ने शिकायतकर्ता छात्रा के हवाले से बताया कि उस प्रिंसिपल ने पहले भी उसका यौन शोषण किया था, जब वह 2021-22 में उसी निजी स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा थी। उसने उस समय प्रिंसिपल के खिलाफ मामला दर्ज नहीं कराया था क्योंकि आरोपी ने उसे चुप रहने की धमकी दी थी। छात्रा ने इस बारे में डर के मारे किसी को नहीं बताया था। अब जबकि वह स्कूल में प्रोग्राम में आई थी तो प्रिंसिपल ने फिर से हैवानियत की है।

एसपी ने कही ये बात

केस के बारे में पुलिस निरीक्षक वीएस वंजारा ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल कमलेश रावल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि प्रधानाचार्य ने एक दिसंबर 2024 को लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया, जब वह पूर्व छात्रों के एक सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्कूल परिसर में आयी थी। लड़की द्वारा अपने माता-पिता को घटना की जानकारी दिए जाने के बाद शिकायत दर्ज की गई। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है और जांच जारी है। वंजारा ने बताया कि जल्द ही आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और फिर पूछताछ के बाद मामला साबित हो जाने के बाद उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

(इनपुट-पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।