1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरातः स्टूडेंट ने महिला टीचर को क्लास में ही जड़ा थप्पड़, देरी से आने का कारण पूछा तो कर दी पिटाई

गुजरातः स्टूडेंट ने महिला टीचर को क्लास में ही जड़ा थप्पड़, देरी से आने का कारण पूछा तो कर दी पिटाई

 Edited By: Mangal Yadav @MangalyYadav
 Published : Feb 06, 2026 02:47 pm IST,  Updated : Feb 06, 2026 05:28 pm IST

गुजरात के पंचमहल में एक छात्र ने टीचर को जोरदार थप्पड़ मार दिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा रहा है कि छात्र शिक्षिका से बहस कर रहा है।

स्टूडेंट ने महिला टीचर को क्लास में जड़ा थप्पड़- India TV Hindi
स्टूडेंट ने महिला टीचर को क्लास में जड़ा थप्पड़ Image Source : REPORTER

गुजरात के पंचमहल में स्टूडेंट ने महिला टीचर को क्लास में ही थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी शर्मनाक घटना क्लासरूम में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में देखा जा सकता है कि थप्पड़ इतना ज़ोरदार था कि टीचर ज़मीन पर गिर पड़ीं। दूसरे स्टूडेंट्स ने तुरंत बीच-बचाव करके मामला शांत कराया। घटना एक निजी स्कूल की है। 

महिला टीचर को जड़ा थप्पड़

जानकारी के अनुसार, महिला टीचर ने छात्र से क्लास में देरी से आने का कारण पूछा तो वह बहस करने लगा। बहस करने के दौरान छात्र ने टीचर की गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना की जानकारी स्कूल प्रशासन ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया और थाने ले गई है। 

वीडियो में टीचर से बहस करते दिख रहा छात्र

दरअसल, स्कूल में एग्जाम चल रहा रहा है। वीडियो में देखा जा रहा है कि सभी छात्र परीक्षा दे रहे हैं। आरोपी छात्र देरी से क्लास में आता है। इस पर शिक्षिका उससे कुछ सवाल करते नजर आती है। इस दौरान छात्र बहस करने लगता है और देखते ही देखते जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

यहां देखें वीडियो 

पुलिस कर रही है मामले की जांच

पुलिस का कहना है कि घटना की चल रही है और पुलिस आने वाले दिनों में शिकायत में बताए गए 15 से 20 अनजान लोगों की पहचान करके और गिरफ्तारियां कर सकती है। इस तरह की घटना से स्कूल का माहौल भी खराब होता है।

टीचर को तीन साल और तीन महीने जेल की सज़ा

वहीं, गांधीनगर की एक कोर्ट ने एक प्राइवेट स्कूल की टीचर को तीन साल और तीन महीने जेल की सज़ा सुनाई है और 50,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। टीचर ने क्लास 9 की एक स्टूडेंट को होमवर्क पूरा न करने पर मारा था, जिससे लड़की के कान का पर्दा फट गया और उसकी सुनने की शक्ति को गंभीर नुकसान पहुंचा। कोर्ट के रिकॉर्ड से पता चलता है कि साइंस टीचर पारुलबेन को गांधीनगर के सेक्टर 28 के एक प्राइवेट स्कूल में क्लासरूम में गुस्सा आ गया, जब एक 14 साल की स्टूडेंट ने अपना लेसन पूरा नहीं किया। गुस्से में आकर उन्होंने लड़की के बाएं गाल पर थप्पड़ मार दिया। इस थप्पड़ से स्टूडेंट के कान का पर्दा फट गया। डॉक्टरों ने बाद में पुष्टि की कि उसकी सुनने की शक्ति हमेशा के लिए खराब हो गई है यानी कान से सुनाई देना बंद हो गया था।

(रिपोर्ट- दक्षेश शाह)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।