1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. रंगदारी, हत्या, अपहरण और लूट..., सज्जू कोठारी समेत कई के खिलाफ चार्जशीट दायर, ED ने 31 संपत्तियां भी कीं जब्त

रंगदारी, हत्या, अपहरण और लूट..., सज्जू कोठारी समेत कई के खिलाफ चार्जशीट दायर, ED ने 31 संपत्तियां भी कीं जब्त

 Reported By: Atul Bhatia Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Sep 06, 2025 04:23 pm IST,  Updated : Sep 06, 2025 04:33 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय ने सज्जू, गुलाम मोहम्मद कोठारी और उसके साथी अल्लारखा गुलाम मुस्तफा शेख के खिलाफ की चार्जशीट दायर की है। ईडी ने 31 संपत्तियां जब्त की हैं। इनकी कीमत करीब 4.21 करोड़ के आसपास है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अहमदाबाद की विशेष अदालत में एक प्रोसीक्यूशन कंप्लेंट (चार्जशीट) दायर की है। यह चार्जशीट सजिद उर्फ सज्जू, गुलाम मोहम्मद कोठारी और उसके साथी अल्लारखा गुलाम मुस्तफा शेख के खिलाफ की गई है। सज्जू कोठारी एक संगठित अपराध गिरोह 'सज्जू कोठारी गैंग' का सरगना है जो कई अपराधों में शामिल पाया गया।

हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, अवैध उधारी के मामले

ED ने यह कार्रवाई सूरत पुलिस द्वारा दर्ज की गई 6 एफआईआर के आधार पर शुरू की थी। इन मामलों में रंगदारी, हत्या, अपहरण, लूट, डकैती, अवैध उधारी, जुए के धंधे, संपत्ति को नुकसान पहुंचाने जैसी गंभीर घटनाएं शामिल हैं।

करीब 4.30 करोड़ रुपए की अवैध कमाई बनाई

जांच में पाया गया कि सज्जू कोठारी और उसके साथियों ने आपराधिक गतिविधियों से करीब 4.30 करोड़ रुपए की अवैध कमाई अर्जित की। यह पैसा रंगदारी, ठगी, आपराधिक साजिश आदि जैसे अपराधों से कमाया गया था। इसके बाद इस पैसे का इस्तेमाल इमारतें खरीदने और अपने गैंग को ऑपरेट करने में किया।

करीब 4.21 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त

ED ने अब तक 31 संपत्तियां जब्त की हैं जिनकी कीमत करीब 4.21 करोड़ रुपए बताई जा रही है। ये संपत्तियां सज्जू कोठारी, अल्लारखा शेख और अन्य साथियों के नाम पर थीं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।