1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. सूरत: रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी, ड्रोन के जरिए हो रहा क्राउड मैनेजमेंट

सूरत: रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़, प्रशासन ने की पुख्ता तैयारी, ड्रोन के जरिए हो रहा क्राउड मैनेजमेंट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 19, 2025 07:42 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 07:42 pm IST

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए और हर गतिविधि पर नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन का उपयोग कर रही है। किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने के लिए लोगों को कतार में खड़े होकर रेलवे स्टेशन के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है।

Surat Railway Station- India TV Hindi
सूरत रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ Image Source : REPORTER INPUT

गुजरात के सूरत में रेलवे स्टेशन पर जमकर भीड़ हो रही है। यहां काम करने वाले लोग दिवाली के त्योहार पर अपने घर लौट रहे हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से 12 हजार से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। दिवाली छठ पूजा और आगामी बिहार चुनाव के माहौल के बीच लाखों यात्री अपने गांव के लिए रवाना हो रहे हैं। इनमें बड़े पैमाने पर उत्तर भारतीय नागरिक भी शामिल हैं। इस वजह से सूरत और उधना स्टेशनों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी जा रही है। रेलवे स्टेशनों पर लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। 

उत्तर भारत के लाखों लोग अपने गांव जाने के लिए उधना और सूरत रेलवे प्लेटफार्म पर जमा हो रहे हैं। इन परिस्थितियों के कारण रेलवे स्टेशन के बाहर तक यात्रियों की कतार देखी जा रही है। ऐसे में इस भीड़ को नियंत्रित करने और हर गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सूरत पुलिस पहली बार ड्रोन से निगरानी कर रही है।

ड्रोन से नजर रख रही पुलिस

उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले यात्रियों को संख्या इतनी बढ़ रही है कि यात्री देर रात से भूखे प्यासे स्टेशन पहुंच रहे हैं और ट्रेन में चढ़ने के लिए लम्बी कतारों में खड़े हो रहे हैं। इस साल रेलवे प्रशासन और सूरत पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है और अफरा तफरी का माहौल न हो इस लिए ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जा रही है। ​लिंबायत और उधना पुलिस ने स्टेशन पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए हैं।

होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए सुविधाएं

​भगदड़, धक्का-मुक्की से बचने के लिए यात्रियों को लाइन में लगकर ही स्टेशन के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया भी तैयार किया गया है। होल्डिंग एरिया में यात्रियों के लिए पंखा सहित अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं। ​इसके अलावा लाउडस्पीकर की मदद से लगातार अनाउंसमेंट करके लोगों को मार्गदर्शन भी दिया जा रहा है।

(सूरत से शैलेष चांपानेरिया की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।