1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. मामूली एक्सीडेंट के बाद जमकर चले चाकू, खंजर और लाठियां; तीन लोगों की हुई मौत

मामूली एक्सीडेंट के बाद जमकर चले चाकू, खंजर और लाठियां; तीन लोगों की हुई मौत

 Edited By: Amar Deep @amardeepmau
 Published : Oct 20, 2025 05:10 pm IST,  Updated : Oct 20, 2025 05:37 pm IST

गुजरात के राजकोट में मामूली सड़क हादसे के बाद विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। मारपीट में तीन लोगों की मौत हो गई है, जबकि तीन अन्य लोग घायल हैं।

एक-दूसरे पर चाकू, खंजर और लाठियों से किया हमला।- India TV Hindi
एक-दूसरे पर चाकू, खंजर और लाठियों से किया हमला। Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

राजकोट: गुजरात के राजकोट शहर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोमवार तड़के एक मामूली सड़क हादसा हो गया। हादसे के बाद दो समूहों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर चाकू, खंजर और लाठियों से हमला किया गया। दोनों पक्षों की ओर से हुई झड़प में कुल तीन लोगों की मौत हो गई है। 

चाकू, खंजर और लाठियों से हमला

सहायक पुलिस आयुक्त बी जे चौधरी ने बताया कि यह झड़प मालवीय नगर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में अंबेडकर नगर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुई। यहां एक मोटरसाइकिल की एक अन्य वाहन से टक्कर हो गई। उन्होंने कहा, ‘‘दुर्घटना के बाद दो समूहों ने एक-दूसरे पर चाकू, खंजर और लाठियों से हमला किया।’’ अधिकारी ने बताया कि दो भाइयों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। 

जांच में जुटी पुलिस

सहायक पुलिस आयुक्त बी जे चौधरी ने बताया कि मृतकों की पहचान अरुण बरोट और उनके भाइयों सुरेश और विजय परमार के रूप में हुई है तथा वे सभी प्रतिद्वंद्वी गुटों से थे। पुलिस ने झड़प में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए इलाके के निवासियों से पूछताछ शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

एटा में दो लोगों की मौत

एक अन्य हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। यह हादसा यूपी के एटा जिले में हुई। घटना मलावन थाना क्षेत्र में हुई। यहां एक अज्ञात वाहन की टक्कर से दीपावली पर अपने घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। मलावन के एसएचओ रोहित राठी ने बताया कि तीनों व्यक्ति गुरुग्राम में नौकरी करते थे और दीपावली पर बाइक से घर लौट रहे थे, तभी शनिवार रात थाना क्षेत्र के आसपुर के पास यह हादसा हुआ। (इनपुट- पीटीआई)

यह भी पढ़ें-

15 साल छोटे भांजे पर आया मामी का दिल, शादी से मना किया तो थाने में जाकर काट ली नस

PHOTOS: PM मोदी ने जवानों के साथ मनाई दिवाली, INS विक्रांत पर देखा नेवी का जलवा; देखें तस्वीरें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।