1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. अहमदाबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेन शुरू, विश्व कप फाइनल से पहले क्रिकेट फैंस को भारतीय रेलवे की सौगात

अहमदाबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेन शुरू, विश्व कप फाइनल से पहले क्रिकेट फैंस को भारतीय रेलवे की सौगात

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Mar 06, 2026 10:00 pm IST,  Updated : Mar 06, 2026 10:00 pm IST

पहली ट्रेन बांद्रा से अहमदाबाद के लिए रविवार को रवाना होगी। वहीं, दूसरी ट्रेन सोमवार को रवाना होगी। स्पेशल ट्रेनों के लिए टिकट की बिक्री 7 मार्च से शुरू होगी।

train- India TV Hindi
भारतीय रेल (फाइल फोटो) Image Source : PTI

टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल मैच के चलते पश्चिम रेलवे ने मुंबई से अहमदाबाद के लिए दो स्पेशल ट्रेनें शुरू की हैं। दोनों ट्रेन मुंबई के बांद्रा से अहमदाबाद रेलवे स्टेशन के बीच चलेंगी। दोनों ट्रेनों में एसी कोच होंगे। पहली ट्रेन रविवार को तो दूसरी ट्रेन सोमवार को बांद्रा टर्मिनस रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद के लिए रवाना होगी। 

टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मैच भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। यह मुकाबला रविवार (8 मार्च) को शाम 7 बजे शुरू होगा। जो यात्री फ्लाइट के जरिए मुंबई पहुंच रहे हैं और मैच देखने के लिए अहमदाबाद जाना चाहते हैं। वह इन एसी ट्रेनों के जरिए यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए एडवांस टिकट बुकिंग 7 मार्च से शुरू हो जाएगी।

7 मार्च से शुरू होगी टिकटों की बिक्री

डीआरएम मुंबई सेंट्रल पश्चिम रेलवे की तरफ से एक्स पर दोनों स्पेशल ट्रेनों के बारे में जानकारी दी गई। इस पोस्ट में बताया गया कि 7 मार्च को सुबह 8 बजे से इन ट्रेनों के टिकट की बुकिंग शुरू हो जाएगी। एक्स पोस्ट में लिखा गया, "टी20 मेन्स वर्ल्ड कप फाइनल के लिए स्पेशल ट्रेनें। टी20 मेन्स वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान यात्रियों की ज्यादा भीड़ को कम करने के लिए, स्पेशल किराए पर एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें ऑन डिमांड बांद्रा टर्मिनस और अहमदाबाद के बीच चलेंगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे इस सुविधा का लाभ उठाएं और अपनी यात्रा उसी हिसाब से प्लान करें।"

स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल

ट्रेन नंबर 09029 बांद्रा टर्मिनस – अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 8 मार्च (रविवार) को बांद्रा टर्मिनस से देर रात 12 बजकर 5 मिनट पर रवाना होगी और सुबह 8:40 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी। यह ट्रेन सूरत और वडोदरा स्टेशन पर भी रुकेगी।

ट्रेन नंबर 09043 बांद्रा टर्मिनस – अहमदाबाद एसी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन 9 मार्च (सोमवार) को दोपहर 2:30 बजे बांद्रा टर्मिनस से रवाना होकर सूरत, वडोदरा होते हुए रात 10.55 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें-

सूरत: दो बाइकों में हुई जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत; सामने आया CCTV फुटेज

गुजरात में 37 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य को मिला नया IB चीफ, यहां देखें पूरी लिस्ट

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।