1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में 37 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य को मिला नया IB चीफ, यहां देखें पूरी लिस्ट

गुजरात में 37 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, राज्य को मिला नया IB चीफ, यहां देखें पूरी लिस्ट

 Reported By: Nirnay Kapoor Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 06, 2026 08:23 am IST,  Updated : Mar 06, 2026 09:01 am IST

गुजरात में बड़े स्तर पर तबादला एक्सप्रेस चली है। सरकार ने राज्य में 37 IPS अधिकारियों का तबादला किया है। इसके साथ ही गुजरात को नया IB चीफ भी मिल गया है। आइए जानते हैं इस बारे में।

 Gujarat 37 IPS officers transferred- India TV Hindi
गुजरात में चली तबादला एक्सप्रेस। Image Source : INDIA TV

गुजरात में सीएम भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राज्य में कुल 37 IPS अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। गुजरात सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। दी गई जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार ने जनहित में आईपीएस अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से ट्रांसफर और पदोन्नति किया है। आइए जानते हैं कि किन अधिकारियों का हुआ है तबादला और मिली है नई जिम्मेदारी।

अशोक कुमार यादव होंगे नए IB चीफ

गुजरात में 37 IPS अधिकारियों के तबादले से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, अब अशोक कुमार यादव गुजरात के नए STATE IB चीफ होंगे। गृह विभाग की ओर से कई रेंजेस के चीफ भी बदले गए हैं। इसके साथ ही लंबे समय से पोस्टिंग का इंतजार कर रहे अधिकारीयों को पोस्टिंग अलॉट की गयी।

किन अधिकारियों का हुआ तबादला?

  • शमशेर सिंह, आईपीएस (GJ:1991), जो वर्तमान में पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे हैं, को निदेशक, नागरिक सुरक्षा और कमांडेंट जनरल, होम गार्ड, गुजरात राज्य, अहमदाबाद के रिक्त कैडर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • अशोक कुमार, आईपीएस (GJ:2003), पुलिस महानिरीक्षक, राजकोट रेंज, राजकोट को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, सीआईडी ​​(इंटेलिजेंस), गांधीनगर के रिक्त कैडर पद को पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी ​​(इंटेलिजेंस), गांधीनगर के पूर्व-कैडर पद पर पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी ​​(इंटेलिजेंस), गांधीनगर के रिक्त कैडर पद पर ट्रांसफर और नियुक्त किया गया है।
  • गगनदीप गंभीर, आईपीएस (GJ:2004), पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन), गांधीनगर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, राज्य निगरानी सेल, गांधीनगर के पूर्व-कैडर पद को पुलिस महानिरीक्षक, राज्य निगरानी सेल, गांधीनगर के पूर्व-कैडर पद पर पुलिस महानिरीक्षक, राज्य निगरानी सेल, गांधीनगर के पद का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे।
  • गौतमकुमार एम. परमार, आईपीएस (GJ:2004), पुलिस महानिरीक्षक, भावनगर रेंज, भावनगर को ट्रांसफर कर पुलिस महानिरीक्षक, सीआईडी ​​के पूर्व-कैडर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • राघवेंद्र वत्स, आईपीएस (GJ:2005), संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध), सूरत शहर को ट्रांसफर कर पुलिस महानिरीक्षक, अहमदाबाद रेंज, अहमदाबाद के रिक्त कैडर पद पर नियुक्त किया गया है।
  • नीलेश भीखाभाई जाजादिया, आईपीएस (GJ:2006), पुलिस महानिरीक्षक, जूनागढ़ रेंज, जूनागढ़ को ट्रांसफर कर संयुक्त पुलिस आयुक्त (सेक्टर 2, अपराध और कानून एवं व्यवस्था), वडोदरा शहर के पूर्व-कैडर पद पर नियुक्त किया गया है, उनके स्थान पर डॉ. लीना पाटिल, आईपीएस (जीजे:2010) को ट्रांसफर किया गया है।

आगे देखिए पूरी लिस्ट:

ये भी पढ़ें- सूरत से 1400 किलो पनीर जब्त, पाम ऑयल और सस्ते केमिकल से बना रहे थे नकली पनीर

गुजरातः हिंदू महिला को प्रेमजाल में फंसाकर कराया धर्म परिवर्तन, ब्लैकमेल कर ऐंठ लिए 60 लाख रुपये, आरोपी अरेस्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।