1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आज गुजरात पहुंचे प्रह्लाद जोशी, तोमर

BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आज गुजरात पहुंचे प्रह्लाद जोशी, तोमर

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 12, 2021 08:52 am IST,  Updated : Sep 12, 2021 09:04 am IST

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां पहुंचे हैं।

BJP के केंद्रीय...- India TV Hindi
BJP के केंद्रीय पर्यवेक्षक के तौर पर आज गुजरात जा सकते हैं प्रह्लाद जोशी, तोमर Image Source : FILE PHOTO

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और नरेन्द्र सिंह तोमर रविवार को गुजरात में विधायक दल की बैठक के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के केंद्रीय पर्यवेक्षकों के तौर पर वहां पहुंचे हैं। सूत्रों ने यह जानकारी दी। विजय रूपाणी के इस्तीफे के बाद राज्य के नए मुख्यमंत्री के चयन के लिए विधायक दल की बैठक होनी है। गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया। उन्होंने विधानसभा चुनावों से 15 महीने पहले इस्तीफा दिया है।

विधानसभा की 182 सीटों के लिए चुनाव दिसंबर 2022 में होने हैं। रूपाणी (65) कोरोना वायरस महामारी के दौरान भाजपा शासित राज्यों में पद छोड़ने वाले चौथे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने दिसंबर 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी।

भाजपा के महासचिव (संगठन) बी एल संतोष और गुजरात राज्य इकाई के प्रभारी भूपेंद्र यादव ने रूपाणी के इस्तीफे की घोषणा करने के तुरंत बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि रविवार को विधायक दल की बैठक होने की संभावना है जिसमें अगले मुख्यमंत्री के चयन पर चर्चा की जाएगी।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।