वडोदरा: गुजरात के वडोदरा में जलभराव से लोगों के घरों में सांप, नेवले और मछलियां घुस गए हैं। दरअसल वडोदरा के भायली इलाके में लगातार बारिश के बाद हालात बिगड़ गए हैं। गांव का तालाब छलकने से सरदारनगर सहित कई रिहायशी इलाकों में पानी भर गया। बारिश के पानी के साथ घरों में सांप, नेवले, नोरिया और मछलियां घुसने से लोगों में दहशत का माहौल है।
क्या है पूरा मामला?
वडोदरा के भायली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण गांव का तालाब ओवरफ्लो हो गया, जिससे सरदारनगर सहित आसपास के इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। बारिश का पानी घरों में घुसने के साथ ही सांप, नेवले, नोरिया और मछलियां भी घरों में पहुंच गईं। जहरीले जीव दिखाई देने से लोग डर के साये में जीने को मजबूर हैं। कई परिवार सुरक्षा के लिए घरों से बाहर निकल आए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तत्काल जल निकासी और राहत व्यवस्था करने की मांग की है।
वडोदरा में इस समय हल्की से मध्यम बारिश हो रही है लेकिन भारी बारिश की संभावना है। सड़कों पर पानी भरने और ट्रैफिक प्रभावित होने की संभावना है, इसलिए सावधानी बरतें। लाइव अपडेट के लिए IMD या लोकल वेबसाइट चेक करें, क्योंकि मौसम तेजी से बदल सकता है।
वडोदरा में आज कैसा रहेगा मौसम?
आज (25 जुलाई 2026, शनिवार) वडोदरा में पूरे दिन बारिश की संभावना जताई गई है। न्यूनतम 25-26°C, अधिकतम 28-31°C रह सकता है। दिन भर हल्की से मध्यम बारिश, कभी-कभी तेज बारिश भी हो सकती है। आसमान में पूरी तरह बादल छाए रहेंगे।
सुबह से ही बारिश की गतिविधि रहेगी, दोपहर में भी छिटपुट तेज बारिश संभव है। शाम और रात में भी बारिश जारी रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने वाला है।
गौरतलब है कि बारिश के मौसम में जब घरों में पानी घुस आता है तो थोड़ा अलर्ट रहने की जरूरत होती है क्योंकि यहां कई जहरीले जलचर पानी के बहाव के साथ घरों तक आ सकते हैं और लोगों के लिए खतरा बन सकते हैं। घर के निचली हिस्से में अगर पानी भरा हो तो कोशिश करें कि घर के ऊपरी हिस्से में ही रहें। हाल ही में गुजरात में मूसलाधार बारिश का भयावह मंजर सामने आया था। (रिपोर्ट- सत्यम नेवास्कर)
ये भी पढ़ें-
गुजरात में भारी बारिश के कारण रेल सेवा प्रभावित, परेशान यात्रियों ने वडोदरा स्टेशन पर किया हंगामा