गुजरात के वडोदरा शहर में गरबा से पहले लोगों को भारी जद्दोजहद का सामना करना पड़ रहा है। वर्ल्ड फेमस यूनाइटेड वे में गरबा खेलने पहुंचे लोगों को पास (पेमेंट के बाद) लेने के लिए बदइंतजामी और धक्का-मुक्की का सामना करना पड़ा। एक महिला समेत कुल तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए।
LVP हेरिटेज का गरबा विवादों में
उपद्रवी तत्वों को गरबा खेलने का पास जारी होने के बाद LVP हेरिटेज का गरबा विवादों में है। संस्कार नगरी में सांप्रदायिक तनाव के बीच उपद्रवी तत्वों को गरबा का पास जारी होने के बाद माहौल गरमा गया।
उपद्रवी लोगों का प्रवेश वर्जित
हिंदू संगठनों ने आयोजकों के खिलाफ नाराजगी जताई है। गरबा केवल हिंदू आस्था का त्योहार है, उपद्रवी लोगों का प्रवेश वर्जित है। उपद्रवी युवकों का गरबा खेलने का पास सोशल मीडिया पर वायरल है।
आंदोलन करने की चेतावनी
इस बीच, हिंदू संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर तुरंत सुधार नहीं किए गए तो वे हिंसक आंदोलन करेंगे। गरबा में कई जगहों पर गैर हिंदू समुदाय के लोग घुस आ रहे हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन और आयोजक भी अलर्ट हैं।