1. Hindi News
  2. गुजरात
  3. गुजरात में नाबालिग ने प्रेमिका के चार महीने के बेटे की हत्या की, पुलिस से कहा- परिवार उसे स्वीकार नहीं कर रहा था

गुजरात में नाबालिग ने प्रेमिका के चार महीने के बेटे की हत्या की, पुलिस से कहा- परिवार उसे स्वीकार नहीं कर रहा था

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jan 25, 2025 11:50 pm IST,  Updated : Jan 25, 2025 11:50 pm IST

नाबालिग आरोपी को किशोर अदालत में पेश किया गया। उसने बताया कि उसका परिवार प्रेमिका को स्वीकार नहीं कर रहे थे। इससे परेशान होकर उसने बच्चे की हत्या कर दी।

Representative Image- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

गुजरात के वलसाड जिले में 15 वर्षीय लड़के को उस महिला के बच्चे की हत्या करने के आरोप में हिरासत में लिया गया, जिससे उसका प्रेम प्रसंग है। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मुस्कान असगरअली नामक विवाहित महिला की शिकायत पर पुलिस ने चार महीने के बच्चे का शव कब्र से निकाला, जिसके बाद नाबालिग को पकड़ लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, उमरगाम निवासी असगर अली ने पुलिस को बताया कि लड़के ने 13 जनवरी को बच्चे की हत्या कर दी थी और झूठ बोला था कि यह एक दुर्घटना है।

असगर अली के मुताबिक, घटना के समय वह बाजार गई हुई थी तथा आरोपी ने उसे बताया कि बच्चा बिस्तर से गिर गया था और उसके सिर में चोट आई थी। उन्होंने कहा, "बच्चे को पास के अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया और उसे उमरगाम कब्रिस्तान में दफना दिया गया। आरोपी 14 जनवरी को वहां से चला गया, जिससे महिला को संदेह हुआ।

पोस्टमार्टम में खुलासा

15 जनवरी को उसकी शिकायत के बाद उप-मंडल मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में बच्चे के शव को निकाला गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार बच्चे के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं।" अधिकारी ने बताया कि दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस टीमों को हरियाणा, दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के आगरा और प्रयागराज भी भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि 15 वर्षीय आरोपी को प्रयागराज से हिरासत में लिया गया और वलसाड लाया गया तथा उसने बच्चे की हत्या करने की बात कबूल की, क्योंकि उसका परिवार महिला के साथ उसका रिश्ता स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं था।

पति से अलग रह रही है महिला

पुलिस ने बताया कि महिला अपने पति से अलग रही है, जिसका उससे यह बच्चा था। पुलिस के अनुसार, नाबालिग पर भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या, साक्ष्य छिपाने और अन्य अपराधों का आरोप लगाया गया है और उसे किशोर अदालत में पेश किया गया। (इनपुट- पीटीआई भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। गुजरात से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।