1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ कार्रवाई तेज, सिंगर मासूम शर्मा ने कहा- इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए

गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ कार्रवाई तेज, सिंगर मासूम शर्मा ने कहा- इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए

 Edited By: Akash Mishra
 Published : Apr 01, 2025 09:10 pm IST,  Updated : Apr 01, 2025 09:11 pm IST

हरियाणा में पुलिस द्वारा गन कल्चर को कथित तौर पर बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ एक्शन जारी है। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने कहा कि इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PEXELS

हरियाणा में गन कल्चर को बढ़ावा देने वाले गानों के खिलाफ पुलिस द्वारा कार्रवाई को दौर जारी है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा कि हरियाणा में पुलिस द्वारा गन कल्चर को कथित तौर पर बढ़ावा देने वाले और हिंसा का ‘महिमामंडन’ करने वाले गानों के खिलाफ निष्पक्ष तरीके से कार्रवाई की जा रही है। कुछ गायकों ने कहा है कि सिर्फ कुछ नहीं, बल्कि सोशल मीडिया से ऐसे सभी गानों को हटाया जाना चाहिए। पिछले माह ही 10 से ज्यादा गानों को सोशल मीडिया से हटाया गया, जिसमें 7 गाने हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा के हैं। 

'कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए'

 सिंगर मासूम शर्मा ने कहा, "अगर सरकार सभी गाने हटा देती है तो मैं उसके साथ हूं, लेकिन इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। अन्य कलाकारों के बहुत सारे गाने हैं, जिन्हें सोशल मीडिया से नहीं हटाया गया है। अगर सरकार ने मुझसे शुरुआत की है तो यह अच्छी बात है, लेकिन कार्रवाई निष्पक्ष होनी चाहिए।" 

अंकुश लगाने के लिए कार्रवाई तेज की

हरियाणा पुलिस ने हाल के दिनों में गानों में गन कल्चर और हिंसा को बढ़ावा देने पर अंकुश लगाने के लिए अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। इस पहल का लक्ष्य ऐसे गायक, सोशल मीडिया और अन्य ऐसे मंच हैं जो बंदूक संस्कृति का ‘महिमामंडन’ करते हैं या नफरत भड़काते हैं। 

साइबर क्राइम यूनिट रखती है नजर

अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर क्राइम यूनिट की टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखती हैं । साथ ही जहां आवश्यक हो, उचित कार्रवाई भी करती हैं। अधिकारी के मुताबिक, ऐसे गाने या म्यूजिक वीडियो को काफी देखा जाता है और ये युवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव डालने की क्षमता रखते हैं। 

पिछले माह 10 से ज्यादा गाने हटाए गए

पिछले महीने विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से 10 से ज्यादा गाने हटाए गए। इनमें से सात गाने लोकप्रिय हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने गाए थे। उन्होंने कहा, "मेरा एकमात्र कहना यह है कि इसमें कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। दस गानों पर बैन लगाया गया है, इनमें से सात मेरे हैं। हाल ही में जब मैं गुरुग्राम में एक कार्यक्रम कर रहा था, तो हरियाणा पुलिस ने मुझसे लिखित आश्वासन लिया कि मैं प्रतिबंधित कोई भी गाना नहीं गाऊंगा।" (इनपुट-पीटीआई)

ये भी पढ़ें- 

ट्रेन के कितने लेट होने पर मिलता है पूरा रिफंड, इसके लिए क्या करना होता है? जान लें ये नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।