1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. "साढ़े नौ साल में बीजेपी ने क्या किया?", हरियाणा के पूर्व CM बोले- 4 अक्टूबर को होगी आउट

"साढ़े नौ साल में बीजेपी ने क्या किया?", हरियाणा के पूर्व CM बोले- 4 अक्टूबर को होगी आउट

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Aug 18, 2024 11:26 pm IST,  Updated : Aug 18, 2024 11:28 pm IST

हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। इस बीच, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दावा किया कि 4 अक्टूबर को भाजपा हरियाणा से बाहर हो जाएगी।

भूपेंद्र सिंह हुड्डा- India TV Hindi
भूपेंद्र सिंह हुड्डा Image Source : PTI

हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को भाजपा पर जुबानी हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि 4 अक्टूबर को भाजपा हरियाणा से बाहर हो जाएगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने करनाल में पंजाबी सम्मेलन में शामिल होने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि पंजाबी समाज ने बहुत मेहनत की है। हरियाणा के विकास में पंजाबी समाज का काफी योगदान है। कांग्रेस की सरकार आने पर उनके कल्याण के लिए बोर्ड बनाया जाएगा। हर जगह उनका मान-सम्मान किया जाएगा।

हरियाणा को बर्बाद करने का लगाया आरोप

विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "4 अक्टूबर को भाजपा हरियाणा से बाहर होगी।" पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर पिछले 10 साल में हरियाणा को बर्बाद करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राज्य आज महंगाई और बेरोजगारी में नंबर-1 है। भाजपा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के तहत अस्थाई नौकरी दे रही है। सरकार युवाओं के साथ मजाक कर रही है।

मुख्यमंत्री के चेहरे पर क्या बोले भूपेंद्र हुड्डा? 

उन्होंने भाजपा को झूठ की दुकान बताते हुए कहा, "स्थाई नौकरी के लिए दो लाख पद रिक्त हैं। हमारी सरकार बनने के बाद पहले साल एक लाख पदों पर भर्ती की जाएगी। उसके बाद हर साल 50 हजार नौकरी देंगे।" मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह फैसला पार्टी के विधायक और हाईकमान को करना है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने साढ़े नौ साल क्या किया है, उसका जवाब दे। भाजपा ने किसानों को लूटा। डीजल का दाम काफी बढ़ गया है।

हुड्डा बोले- खट्टर साहब ने क्या किया?

राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर हमला बोलते हुए उन्होंने सवाल किया कि करनाल में क्या हुआ? खट्टर साहब ने क्या किया? एक काम बता दीजिए जो उन्होंने किया। उन्होंने नौ साल बेकार कर दिए। हमने यहां कल्पना चावला मेडिकल अस्पताल बनवाया, बाईपास बनवाया। (IANS)

ये भी पढ़ें- 

गुलाम नबी आजाद कांग्रेस में करेंगे वापसी? खबर पर उनकी पार्टी DPAP ने किया रिएक्ट

दो युवक कर रहे थे बात, तभी सिर पर धड़ाम से गिरा AC; घटना का खौफनाक VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।