1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दो युवक कर रहे थे बात, तभी सिर पर धड़ाम से गिरा AC, एक की मौके पर ही मौत

दो युवक कर रहे थे बात, तभी सिर पर धड़ाम से गिरा AC, एक की मौके पर ही मौत

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Malaika Imam
 Published : Aug 18, 2024 10:12 pm IST,  Updated : Oct 28, 2024 08:19 pm IST

दिल्ली के करोल बाग में दूसरी मंजिल से एक एसी अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे की जद में दो युवक आ गए, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

दिल्ली के करोल बाग से एक दर्दनाक घटना का वीडियो सामने आया है। यहां दूसरी मंजिल से एसी अचानक नीचे गिर गया। इस हादसे की जद में दो युवक आ गए। एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना शनिवार शाम की है। 

दूसरी मंजिल से गिरा एसी

घटना की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम करीब 7:00 बजे पीएस डीबीजी रोड पर एक शख्स पर एसी आउटडोर यूनिट गिरने की सूचना प्राप्त हुई। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एसी का आउटडोर यूनिट दूसरी मंजिल से दो युवकों पर गिर गया। घायल युवकों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां 18 वर्षीय जितेश को मृत घोषित कर दिया गया। जितेश डोरीवालान, दिल्ली का निवासी था।

दूसरे युवक की स्थिति गंभीर 

पुलिस ने बताया कि दूसरा 17 वर्षीय युवक प्रांशु अस्पताल में एडमिट है, जो पटेल नगर का निवासी है। प्रांशु फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। घटना के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई है। FIR संख्या 387/24, यू/एस 125 (ए)/106 बीएनएस, दिनांक 17/08/24, पीएस डीबीजी रोड के तहत मामला दर्ज किया गया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच की है और आगे की जांच जारी है।

एक दूसरे से बात कर रहे थे युवक

घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक युवक स्कूटी पर बैठा नजर आ रहा है, जबकि दूसरा खड़ा है। दोनों एक दूसरे से बात कर रहे हैं, तभी दूसरी मंजिल से एसी गिरा और दोनों युवक के सिर पर आ लगा। एसी की टक्कर से दोनों युवक जमीन पर गिर पड़े। जो युवक स्कूटी पर बैठा है वो बुरी तरह हादसे के चपेट में आ गया। हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया।

ये भी पढ़ें-

चंपई सोरेन की खुली बगावत, जाहिर कर दी अपनी नाराजगी, बोले- विकल्प तलाशने को मजबूर

सास-ससुर की सेवा नहीं करने पर पत्नी को 'क्रूर' बता शख्स ने मांगी तलाक, HC ने कर दी ऐसी टिप्पणी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।