1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली के मौजपुर इलाके में 200 रुपये के लिए शख्स की हत्या, चाकू से गोदकर मार डाला

दिल्ली के मौजपुर इलाके में 200 रुपये के लिए शख्स की हत्या, चाकू से गोदकर मार डाला

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Mangal Yadav
 Published : Dec 12, 2024 06:38 am IST,  Updated : Dec 12, 2024 06:46 am IST

दिल्ली में 200 रुपए की मामूली सी रकम के लिए एक शख्स की हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों को पकड़ा है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में महज 200 रुपये के लिए एक शख्स की हत्या कर दी गई। मामला मौजपुर इलाका का है। जानकारी के अनुसार, दो नाबालिग आरोपियों ने शख्स को चाकू से गोदकर मार डाला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल हुआ चाकू, चोरी की एक स्कूटी और लूटे हुए 200 रुपये पुलिस ने बरामद किए हैं।

लूट के इरादे से हुई हत्या

पुलिस ने बताया कि एक व्यक्ति को लूटने के बाद उसकी चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में बुधवार को दो किशोरों को गिरफ्तार किया गया। मौजपुर के पूजा मॉडल स्कूल के पास बुधवार देर रात करीब 2.30 बजे पुलिस को चाकूबाजी की घटना की जानकारी मिली। पीड़ित को एक अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया गया।

आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया

पुलिस ने जांच के दौरान 16 और 15 साल की उम्र के दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ करने पर उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पुलिस ने कहा कि उनके पास से 200 रुपये नकद, एक चाकू और अपराध में इस्तेमाल किया गया एक चोरी का स्कूटर जब्त किया गया।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।