1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा में AAP को बड़ा झटका! अशोक तंवर छोड़ सकते हैं केजरीवाल का साथ

हरियाणा में AAP को बड़ा झटका! अशोक तंवर छोड़ सकते हैं केजरीवाल का साथ

 Reported By: Puneet Pareenja Edited By: Subhash Kumar
 Published : Jan 10, 2024 02:34 pm IST,  Updated : Jan 10, 2024 02:34 pm IST

सूत्रों की मानें तो अशोक तंवर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि भाजपा अशोक तंवर को लोकसभा चुनाव में टिकट दे सकती है।

अशोक तंवर छोड़ सकते हैं AAP- India TV Hindi
अशोक तंवर छोड़ सकते हैं AAP Image Source : PTI

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी को हरियाणा में बड़ा झटका लग सकता है। सूत्रों की मानें तो पार्टी के प्रमुख नेताओं में शुमार पूर्व सांसद अशोक तंवर जल्द ही AAP का साथ छोड़ सकते हैं। अशोक तंवर फिलहाल हरियाणा में आम आदमी पार्टी के कैंपेन कमिटी के अध्यक्ष का प्रभार संभाल रहे हैं। तंवर का पार्टी छोड़ना चुनावी सीजन में आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है। 

समर्थकों ने जारी किया पोस्टर

दरअसल, अशोक तंवर के आम आदमी पार्टी छोड़ने की बात उनके समर्थकों की ओर से जारी किए नए पोस्टर के बाद से शुरू हुई है। अशोक तंवर के समर्थकों ने नया पोस्टर जारी किया है जिसमें अशोक तंवर को आम आदमी पार्टी का नेता न बताकर अपना भारत मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बताया गया है। इसके बाद से ही उनके AAP छोड़ने की बात को बल मिल रहा है। 

भाजपा में शामिल होंगे?

सूत्रों की मानें तो अशोक तंवर के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। माना जा रहा है कि भाजपा अशोक तंवर को लोकसभा चुनाव 2024 में सिरसा सीट से चुनाव मैदान में उतार सकती है। बता दें कि हरियाणा में इससे पहले पूर्व मंत्री निर्मल सिंह और उनकी बेटी चित्रा सरवारा ने भी आम आदमी पार्टी को अलविदा कह दिया था।

कांग्रेस में बड़े पदों पर रहे थे तंवर

हरियाणा की राजनीति में जाने-माने चेहरे अशोक तंवर सिरसा लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने हरियाणा  प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष, भारतीय युवा कांग्रेस और कांग्रेस की छात्र इकाई NUSI के अध्यक्ष का प्राभार भी संभाला है। साल 2019 में तंवर ने कांग्रेस पार्टी छोड़ दी थी। इसके बाद साल 2022 में वह अप्रैल में आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। 

ये भी पढ़ें- हरियाणा में 'मिशन दुष्यंत 2024' एक्टिव! लोकसभा चुनाव से पहले टूट सकता है BJP-JJP का गठबंधन

ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू हो चुकी है, AAP ने कही ये बात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।