1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू हो चुकी है, AAP ने कही ये बात

पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा बोले- हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू हो चुकी है, AAP ने कही ये बात

 Published : Jan 09, 2024 11:39 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 11:51 pm IST

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी-जजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में नंबर वन स्टेट बना दिया है।

फरीदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन करते हुड्डा- India TV Hindi
फरीदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन करते हुड्डा Image Source : @INCHARYANA

फरीदाबाद: हरियाणा में अगले विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस के सत्ता में आने का विश्वास व्यक्त करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि सत्ता परिवर्तन की लड़ाई शुरू हो चुकी है और तमाम कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरी मेहनत, जोश और जज्बे के साथ यह लड़ाई लड़नी है। यहां कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुड्डा ने कहा ,‘‘पार्टी के नए कार्यक्रम ‘घर-घर कांग्रेस’ के तहत कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं और उसे बताएं कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार क्या-क्या कार्य करेगी। मेट्रो विस्तार के साथ-साथ रोजगार सृजन पर कांग्रेस का विशेष जोर रहेगा। 

हुड्डा का दावा इस बार बनेगी कांग्रेस की सरकार

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा-जेजेपी गठबंधन सरकार ने हरियाणा को बेरोजगारी में ‘नंबर वन’ बना दिया है। अपने संबोधन में हुड्डा ने कहा कि प्रदेश में आने वाली सरकार कांग्रेस की होगी। उन्होंने भाजपा-जेजेपी सरकार पर प्रहार करते हुए कहा कि ठेके वाली कच्ची नौकरियां के नाम पर पढ़े-लिखे युवाओं का शोषण किया जा रहा है लेकिन कांग्रेस सरकार बनने पर सभी खाली पदों को पक्की भर्तियां होंगी।  

 किसानों की खराब हालत के लिए भाजपा जिम्मेदार: आप

वहीं, आम आदमी पार्टी के महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने मंगलवार को आरोप लगाया कि हरियाणा में किसानों की खराब हालत के लिए राज्य की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने हरियाणा यात्रा के दौरान यह आरोप भी लगाया कि मौजूदा सरकार लगातार किसानों को ठग रही है।

संदीप पाठक ने इन जिलों के कार्यकर्ताओं और नेताओं से की मुलाकात

पार्टी के एक बयान के अनुसार पाठक ने कहा, ‘‘हरियाणा में किसानों की खराब हालत के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। आप नेता ने राज्य के अंबाला, पंचकूला, कैथल और यमुनानगर में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। पाठक के साथ आप के प्रदेश अध्यक्ष सुशील गुप्ता और प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा थे।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।