1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. प्रेमिका से मिलने घर आए शख्स की हत्या, शव के पास पति को छोड़ फरार हुई महिला- VIDEO

प्रेमिका से मिलने घर आए शख्स की हत्या, शव के पास पति को छोड़ फरार हुई महिला- VIDEO

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 09, 2024 11:49 pm IST,  Updated : Jan 09, 2024 11:57 pm IST

करनाल के संगोहा गांव में एक घर से शव मिला है। प्रेमिका और उसके पति पर शख्स की हत्या का शक है। शव के पास पति को छोड़कर प्रेमिका फरार हो गई।

करनाल में शख्स की हत्या- India TV Hindi
करनाल में शख्स की हत्या

हरियाणा के करनाल के शाहपुर गांव के एक शख्स कृष्ण का शव संगोहा गांव के एक घर में मिला है। शख्स के सिर पर चोट के गहरे निशान हैं और खून से लथपथ शव मिला है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल अंदाजा लगाया जा रहा है कि कृष्ण के महिला के साथ अवैध संबंध हैं और इनका आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ है, जिसके बाद कृष्ण की हत्या कर दी गई। वहीं, कृष्ण का काफी समय से उस महिला के साथ संबंध भी था, ऐसा गांव के लोग भी बता रहे हैं। 

पति मानिसक रूप से कमजोर

वारदात को अंजाम देकर महिला घर से फरार है। घर के अंदर का ताला लगाकर गई है। महिला का पति मानिसक रूप से कमजोर है। पति को शव के पास छोड़ गई। महिला के पति का कहना है कि कृष्ण घर में आया था और हमला कर रहा था। बाद में झगड़ा बढ़ गया और उसको चोट लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। सीआईए टू टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, शाहपुर गांव के 34 वर्षीय कृष्ण की एक महिला दोस्त  संगोहा गांव में रहती है। उस महिला का पति मानसिक रूप से कमजोर है। इस कारण कृष्ण अक्सर महिला से मिलने आता था। महिला की शादी से पहले से उसे जानता था। 

शख्स को गहरी चोट लग गई

जानकारी के मुताबिक, मृतक कृष्ण भी शादीशुदा है। मंगलवार को भी कृष्ण महिला के पास गया हुआ था। उस दौरान बताया जा रहा है कि झगड़ा हो गया। इसमें कृष्ण को गहरी चोट लग गई और उसकी मौत हो गई। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव के पास उस महिला का पति पाया गया है। कमरे में तीन से चार-फीट तक खून के निशान लगे हुए हैं। कृष्ण के परिजनों का कहना है कि महिला ने साजिश के तहत कृष्ण को मारा है। इस हत्याकांड में जो-जो शामिल हैं सभी को पकड़ा जाए। सीआईए टू और सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि जब तक पुलिस मौके पर पहुंची काफी जगह से खून को साफ भी कर दिया था। बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। मौके पर फॉरेंसिक की टीम भी पहुंची। पुलिस ने बताया कि हर पहलू पर मामले की जांच कर रहे हैं। कृष्ण की हत्या की गई है। महिला फिलहाल फरार है। उसके पकड़े जाने के बाद भी सच्चाई सामने आएगी।

- अमित भटनागर की रिपोर्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।