1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा मंत्रिमंडल का जातीय गणित; जानें किस जाति के कितने नेता बने मंत्री

हरियाणा मंत्रिमंडल का जातीय गणित; जानें किस जाति के कितने नेता बने मंत्री

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Oct 17, 2024 01:40 pm IST,  Updated : Oct 17, 2024 01:59 pm IST

हरियाणा में नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। इसके साथ ही कई मंत्रियों ने भी शपथ ली है। यहां हम उनके मंत्रिमंडल का जातीय गणित समझा रहे हैं।

Nayab SIngh Saini- India TV Hindi
नायब सिंह सैनी Image Source : X/NAYABSAINI

नायब सिंह सैनी ने लगातार दूसरी बार हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। पीएम मोदी की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में कई मंत्रियों ने भी शपथ ली है। बीजेपी ने चुनाव से पहले ही पिछली सरकार में मंत्री रहे कुछ नेताओं का टिकट काट दिया था। हालांकि, कुछ नेता अपना मंत्रीपद बचाने में सफल रहे हैं। वहीं, सैनी के मंत्रीमंडल में कई नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। इस दौरान जातिगत समीकरण साधने पर भी जोर दिया गया है।

राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि गैर जाट वोटों के दम पर बीजेपी लगातार तीसरी बार सत्ता में आने में सफल रही है। हालांकि, कई जाट बहुल सीटों पर भी भारतीय जनता पार्टी को जीत मिली है। इससे साफ ही पार्टी ने जातिगत समीकरण को सही तरीके से साधा है। कुछ ऐसा ही नायब सिंह सैनी के नए मंत्रिमंडल में भी देखने को मिल रहा है। यहां हम बता रहे हैं कि मंत्रिमंडल में किस जाति से कितने मंत्री हैं।

सैनी मंत्रिमंडल के जातिगत समीकरण
मंत्री जाति
नायब सिंह सैनी ओबीसी
अनिल विज पंजाबी
किशन लाल पंवार एससी
राव नरबीर सिंह यादव
महिपाल ढांडा जाट
विपुल गोयल वैश्य
अरविंद शर्मा ब्राह्मण
श्याम सिंह राणा राजपूत
रणबीर गंगवा ओबीसी
कृष्ण कुमार बेदी एससी
श्रुति चौधरी जाट
आरती राव यादव
राजेश नगर गुर्जर
गौरव गौतम ब्राह्मण

किस जाति से कितने मंत्री

नायब सिंह सैनी ने मंत्रिमंडल में ओबीसी समुदाय से दो नेताओं को मंत्री बनाया गया है। सीएम सैनी खुद ओबीसी समुदाय से हैं। उनके अलावा रणबीर गंगवा इसी समुदाय के हैं। अनिल विज मंत्रिमंडल में एकमात्र पंजाबी हैं। किशन लाल पंवार और कृष्ण कुमार बेदी एससी समुदाय से हैं। जाट समुदाय से महिपाल ढांडा और श्रुति चौधरी को मंत्री बनाया गया है। यादव समुदाय से राव नरवीर और आरती राव मंत्री बने हैं। अरविंद शर्मा और गौरव गौतम ब्राह्मण समुदाय के मंत्री हैं। श्याम सिंह राणा राजपूत, राजेश नागर गुर्जर और विपुल गोयल वैश्य समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

सैनी मंत्रिमंडल में सिर्फ दो महिलाओं को जगह मिली है। श्रुति चौधरी और आरवी राव सैनी के मंत्रिमंडल में शामिल दो महिलाएं हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।