1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हिसार के टोल प्लाजा में दिल्ली पुलिस और सेना के जवान की जमकर पिटाई, कार्ड दिखाने पर इस तरह बढ़ा विवाद

हिसार के टोल प्लाजा में दिल्ली पुलिस और सेना के जवान की जमकर पिटाई, कार्ड दिखाने पर इस तरह बढ़ा विवाद

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 21, 2024 08:23 pm IST,  Updated : Jul 21, 2024 08:27 pm IST

हरियाणा के टोल प्लाजा में हुई मारपीट का वीडियो वायरल हो रहा है। दिल्ली पुलिस और सेना के जवान के साथ मारपीट की गई है। ये दोनों लोग एक ही कार में सवार थे। कार्ड दिखाकर टोल प्लाजा को खोले जाने की मांग कर रहे थे।

टोल प्लाजा में मारपीट का मामला- India TV Hindi
टोल प्लाजा में मारपीट का मामला Image Source : INDIA TV

हरियाणा के हिसार जिले के बाडो पट्टी टोल प्लाजा में मारपीट का मामला सामने आया है। टोल प्लाजा में मारपीट पुलिस और सेना के जवानों के बीच की गई है। मारपीट करने वाले कोई और नहीं टोल प्लाजा में काम करने वाले कर्मचारी हैं। इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।

घसीटते हुए टोल कार्यलाय तक ले गए

दरअसल, मामूली विवाद पर टोल कर्मचारियों ने दिल्ली पुलिस के कर्मचारी और उसके चचेरे भाई सेना के जवान की पिटाई कर दी। आरोप है कि टोल कर्मचारी पुलिस को घसीटते हुए टोल कार्यालय तक ले गए। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई।

नहीं चलेगा ये कार्ड

वायरल वीडियो में दिख रहा कि दो युवक कार में सवार होकर टोल पर पहुंचे। इनमें एक दिल्ली पुलिस में कार्यरत है। दूसरा सीआरपीएफ का जवान है। दोनों ने बताया एक दिल्ली पुलिस तथा दूसरा सेना का जवान है। दोनों ने अपनी ड्यूटी का कार्ड दिखाए परंतु टोल कर्मचारियों ने कहा कि टोल प्लाजा में यह कार्ड नहीं चलेगा।

कर्मचारियों ने दोनों को जमकर पीटा

इस पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। इसके बाद एक युवक ने दिल्ली के जवान को पीटना शुरू कर दिया। उसे घसीटते हुए टोल ऑफिस तक ले गए। इस घटना के बार में पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के विवाद को सुना। 

पुलिस ने कराया समझौता

इस मामले पर बरावाला के थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के विवाद पर बातचीत के बाद समझौत हो गया है। टोल प्लाजा के कर्मचारियों से भी इस मामले में पूछताछ की गई है।

(रोहतक से सुनील कुमार की रिपोर्ट)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।