1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. पत्नी से परेशान होकर दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या, VIDEO बनाकर आपबीती भी सुनाई

पत्नी से परेशान होकर दिल्ली पुलिस के पूर्व अधिकारी ने की आत्महत्या, VIDEO बनाकर आपबीती भी सुनाई

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Mar 19, 2025 12:04 pm IST,  Updated : Mar 19, 2025 04:55 pm IST

दिल्ली पुलिस के एक पूर्व सब इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली है। मृतक की उम्र 54 साल थी।

Suicide- India TV Hindi
पूर्व सब इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी Image Source : INDIA TV

बहादुरगढ़: दिल्ली पुलिस के एक पूर्व सब इंस्पेक्टर ने सुसाइड कर ली है। पूर्व सब इंस्पेक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी है। मामला हरियाणा के बहादुरगढ़ से सामने आया है। अधिकारी ने इस घटना को उस वक्त अंजाम दिया, जब वह घर में अकेला था।

क्या है पूरा मामला?

बहादुरगढ़ में दिल्ली पुलिस के पूर्व सब इंस्पेक्टर ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर ली। उसने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। घटना बहादुरगढ़ के सेक्टर 6 स्थित मकान नंबर 1155 की घटना है। मृतक की पहचान मूल रूप से बामडोली गांव निवासी नरेंद्र छिकारा के रूप में हुई है। मृतक की उम्र 54 साल थी।

नरेंद्र छिकारा ने काफी समय पहले दिल्ली पुलिस से वीआरएस ले लिया था। हादसे के समय पूर्व सब इंस्पेक्टर नरेंद्र छिकारा घर में अकेला था। पुलिस मौके पर मामले की जांच में जुटी है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।

गोली मारने से पहले वीडियो भी बनाया

खुद को गोली मारने से पहले नरेंद्र छीकारा ने मोबाइल से वीडियो भी बनाया। वीडियो में उन्होंने पत्नी, बेटा, बेटी, ससुर और अपने साढू को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया है। नरेंद्र, बड़ी बेटी की इंटरकास्ट मैरिज से भी परेशान था। घरवालों के साथ छूटने से नरेंद्र तनाव में था। पत्नी द्वारा धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाने से भी वह परेशान था। नरेंद्र का एक बेटा और 2 बेटियां हैं। बड़ी बेटी की इंटरकास्ट मैरिज के समय से ही परिवार नरेंद्र से दूर रह रहा था। हालही में CISF की एक महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली मार ली थी।

हालही में CISF की एक महिला हेड कांस्टेबल ने खुद को मार ली थी गोली

एक हफ्ते पहले ही दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (IGI Airport) पर CISF की एक महिला हेड कांस्टेबल ने भी शौचालय में कथित रूप से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। मृत हेड कांस्टेबल की पहचान किरण के रूप में हुई थी। महिला पुलिस की उम्र 37 साल बताई जा रही थी। एफएसएल टीम को भी बुलाया गया था और शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल भेजा गया था।

इससे पहले दिल्ली के द्वारका जिला के बाबा हरिदास नगर एरिया में दिल्ली पुलिस के एक एएसआई ने देर रात खुद को गोली मारकर जान दे दी थी। मृतक की शिनाख्त भगतराम (55) के रूप में हुई थी। पुलिस को मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ था। कहा जा रहा था कि बीमारी से परेशान होकर भगतराम ने यह कदम उठाया था। (इनपुट: सुनील कुमार)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।