1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. धोखे से गर्लफ्रेंड को सुनसान जगह बुलाकर दोस्तों से कराया गैंगरेप, दिल्ली पुलिस के सिपाही पर साथ देने का आरोप

धोखे से गर्लफ्रेंड को सुनसान जगह बुलाकर दोस्तों से कराया गैंगरेप, दिल्ली पुलिस के सिपाही पर साथ देने का आरोप

 Published : Mar 28, 2025 07:16 pm IST,  Updated : Mar 28, 2025 07:27 pm IST

सोनीपत में पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में दिल्ली पुलिस का एक सिपाही भी शामिल है। कोर्ट से पुलिस ने दो दिन की रिमांड भी ली है।

पुलिस हिरासत में आरोपी- India TV Hindi
पुलिस हिरासत में आरोपी Image Source : INDIA TV

सोनीपतः हरियाणा में सोनीपत के बहालगढ़ थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने मामले में कारवाई करते हुए दिल्ली पुलिस के जवान समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी भविष्य गांव किलोहड़, अंकित गांव लिवासपुर और विक्की गांव खेवड़ा और वजीर सांपला का रहने वाला दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही के पद पर हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश कर 2 दिन की रिमांड पर लिया है।

बॉयफ्रेंड ने युवती के साथ किया विश्वासघात

बताया जा रहा है कि वजीर ने युवती को धमकी दिया था कि अगर किसी को बताया तो मेैं तुम्हें गोली मार दूंगा। कथित तौर पर वजीर ने युवती का रेप नहीं किया था लेकिन मौके पर था और आरोपियों का मदद किया था। वजीर कथित तौर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी भी पहना था। जो युवक पीड़िता को सुनसान जगह पर बुलाया था वह उसका बॉयफ्रेंड बताया जा रहा है। बाकी के अन्य आरोपी उसके दोस्त हैं।

युवती ने पुलिस में दर्ज कराई थी शिकायत

मिली जानकारी के अनुसार, बहालगढ़ थाना पुलिस को बीती 18 मार्च को एक युवती ने शिकायत थी कि सोनीपत के गांव खेवड़ा के खेतों में भविष्य ने उसे बुलाकर अपने साथी विक्की, अंकित और वजीर ने दुष्कर्म किया है। इसके बाद पुलिस ने आज चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी आरोपी भविष्य गांव किलोहड़, अंकित गांव लिवासपुर और विक्की गांव खेवड़ा और वजीर सांपला का रहने वाला दिल्ली पुलिस में तैनात सिपाही के पद पर तैनात है।  

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया

मामले में जानकारी देते हुए डीसीपी ईस्ट प्रबीना बी ने बताया कि बहालगढ़ थाना को 18 तारीख को शिकायत मिली थी कि एक युवती के साथ गैंगरेप किया गया है। युवती को उसका दोस्त भविष्य ने झूठ बोलकर सुनसान जगह बुलाया था और वहां पर अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप जैसी वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी भविष्य ,अंकित, विक्की और वजीर को गिरफ्तार किया है।

रिपोर्ट- सन्नी मलिक, सोनीपत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।