1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Garhi Sampla-Kiloi Election Result 2024: हरियाणा की गढ़ी सांपला-किलोई सीट भूपेंद्र हुड्डा ने लगाया जीत का सिक्सर, मंजू हुड्डा हारीं

Garhi Sampla-Kiloi Election Result 2024: हरियाणा की गढ़ी सांपला-किलोई सीट भूपेंद्र हुड्डा ने लगाया जीत का सिक्सर, मंजू हुड्डा हारीं

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Oct 08, 2024 07:30 am IST,  Updated : Oct 08, 2024 06:55 pm IST

Garhi Sampla-Kiloi Election Result 2024: हरियाणा की गढ़ी सांपला-किलोई सीट पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लगातार पांचवीं बार जीत दर्ज की है। उन्होंने बीजेपी की मंजू हुड्डा को हराया है।

गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा चुनाव- India TV Hindi
गढ़ी सांपला-किलोई विधानसभा चुनाव

Garhi Sampla-Kiloi Election Result 2024: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 5 अक्टूबर को मतदान संपन्न हुआ था। इसमें हरियाणा की हाई प्रोफाइल सीटों में से एक गढ़ी सांपला-किलोई है, जो रोहतक लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र का हिस्सा है। यहां से कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा लगातार पांचवीं बार चुनाव जीत चुके हैं। परिसीमन से पहले भी भूपेंद्र हुड्डा यहां से एक बार चुनाव जीत चुके हैं। ऐसे में भूपेंद्र सिंह हुड्डा यहां से छठी बार चुनाव जीत चुके हैं। भूपेंद्र हुड्डा ने बीजेपी की मंजू हुड्डा को 71,465 वोटों के अंतर से शिकस्त दी है।

किसके बीच हुआ मुकाबला?

गढ़ी सांपला-किलोई के चुनाव में कांग्रेस से भूपेंद्र सिंह हुड्डा, बीजेपी से मंजू हुड्डा, जेजेपी से सुशीला देवी देशवाल, आम आदमी पार्टी से परवीन गुसाखानी और आईएनएलडी से कृष्ण चुनावी मैदान में थे। 2009 में परिसीमन के बाद सांपला-किलोई विधानसभा क्षेत्र बना। परिसीमन के बाद इस सीट पर चौथी बार चुनाव हुए हैं। इससे पहले के 2009, 2014 और 2019 तीनों ही चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जीत हासिल की है।

सीट का चुनावी इतिहास

परिसीमन से पहले यह किलोई विधानसभा सीट थी। यहां से 1967 में निर्दलीय उम्मीदवार महंत श्रेयो नाथ ने पहला चुनाव जीता था। 1968 में कांग्रेस के चौधरी रणबीर हुड्डा ने जीत हासिल की थी। 1972 में महंत श्रेयो नाथ विजयी रहे थे। 1977 और 1982 के चुनाव में जनता पार्टी के प्रत्याशी हरिचंद हुड्डा ने परचम लहराया था। 1987 में यहां से लोक दल ने श्रीकृष्ण हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारा और उन्हें जीत मिली। 1991 में कांग्रेस के कृष्णमूर्ति हुड्डा जीते। 1996 में समता पार्टी के कृष्ण हुड्डा ने चुनाव में परचम लहराया था। इसके बाद 2000 के चुनाव में कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को चुनावी मैदान में उतारा और उन्होंने पहली बार यहां से चुनाव जीता। 2004 में कांग्रस के टिकट पर कृष्ण हुड्डा ने जीत हासिल की। 2005 में उपचुनाव हुआ और कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर टिकट दिया। इस चुनाव में भूपेंद्र सिंह हुड्डा विजयी रहे। इसके बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने 2009, 2014 और 2019 का चुनाव जीता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।