1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. फेरों से पहले दुल्हन को दूल्हे ने दिया धोखा, बोला-कार दो या 15 लाख कैश, जानिए फिर...

फेरों से पहले दुल्हन को दूल्हे ने दिया धोखा, बोला-कार दो या 15 लाख कैश, जानिए फिर...

 Edited By: Kajal Kumari
 Published : Feb 13, 2023 03:02 pm IST,  Updated : Feb 13, 2023 03:02 pm IST

हरियाणा के चारखीदारी में दूल्हे ने फेरों से ठीक पहले दुल्हन के घर वालों से कार की मांग की और नहीं देने पर 15 लाख कैश की डिमांड की। उसके बाद जानिए क्या हुआ?

groom cheated bride- India TV Hindi
दूल्हे ने दुल्हन को दिय़ा धोखा Image Source : FILE PHOTO

Haryana News: हरियाणा के चरखीदादरी में शादी करने बैंड बाजे के साथ पहुंचा दूल्हा। जयमाला की रस्म  के बाद चारों तरफ हंसी-खुशी का माहौल था। लेकिन दुल्हन को क्या पता था कि जिसके गले में उसने वरमाला डाली है वही उसे शादी से पहले धोखा देकर भाग जाएगा। दूल्हे ने ऐन फेरे से पहले कार की डिमांड कर दी. नहीं देने पर 15 लाख कैश मांगने लगा। जब दुल्हन के घरवालों ने इनकार किया तो वह सिर में चक्कर आने का बहाना बनाकर शादी छोड़कर भाग गया। 

जयमाला के बाद फेरे से पहले दूल्हे ने चक्कर आने का बहाना बनाया तो उसके परिवार वाले आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने की बात कहने लगे। वे दूल्हे को लेकर अस्पताल जाने निकले ही थे कि पता चला दूल्हा फरार हो गया है।  पुलिस ने दुल्हन के परिवार वालों की शिकायत पर वर पक्ष के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। दुल्हन के घर वालों के मुताबिक वर पक्ष ने दहेज की मांग रखी थी पूरा नहीं होने पर ये सब नाटक किया। 

दूल्हे की मांग-कार दो या 15 लाख कैश दो

दुल्हन पक्ष ने बताया कि बारात भिवानी से आई थी। घटना 9 फरवरी की रात की है। वर पक्ष और वधू पक्ष रोहतक पहुंचे थे जहां शादी का वेन्यू था। जयमाला होने के बाद जब दूल्हे को फेरों के लिए बुलाया तो उसने कार मांगी। उसकी मां ने कहा कि हमें बाइक नहीं चाहिए। कार लेकर आओ तभी बेटा शादी करने जाएगा। जब कार नहीं मिली तो कैश मांगा गया। इस पर दुल्हन के परिवार ने कहा कि इस वक्त रात को गाड़ी कहां से लेकर आएं? यह सुनकर दूल्हे की मां ने कहा कि हमें 15 लाख रुपए दे दो हम कार खुद खरीद लेंगे। जब दुल्हन के पिता ने बताया कि उनके पास 15 लाख रुपये नहीं हैं तो बहाना बनाकर दूल्हे वाले लड़के को लेकर फरार हो गए।  उन्होंने पुलिस को पूरे मामले की शिकायत कर दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।