1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. Gurgaon Election Result 2024: गुड़गांव में राव इंद्रजीत सिंह VS राज बब्बर, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

Gurgaon Election Result 2024: गुड़गांव में राव इंद्रजीत सिंह VS राज बब्बर, कौन चल रहा आगे? यहां जानें

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 04, 2024 08:00 am IST,  Updated : Jun 04, 2024 04:09 pm IST

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह ने इस सीट पर 386,256 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 60.88 % वोट शेयर के साथ 8,81,546 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय सिंह यादव को हराया था।

Gurugaon Lok Sabha Result 2024- India TV Hindi
गुड़गांव लोकसभा चुनाव 2024 Image Source : INDIA TV

Gurgaon Election Result 2024: हरियाणा की गुड़गांव लोकसभा सीट का चुनाव काफी दिलचस्प है। यहां बीजेपी के केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह का मुकाबला कांग्रेस नेता राज बब्बर से है। असली लड़ाई इन दोनों नेताओं के बीच ही है, लेकिन जेजेपी ने बॉलीवुड गायक फाजिलपुरिया (राहुल यादव) को टिकट देकर मुकाबला रोमांचक बना दिया है। निर्दलीय उम्मीदवार कुशेश्वर भगत इसे और मजेदार बनाते हैं, क्योंकि वह पावभाजी बेचने का काम करते हैं और चुनाव लड़ने के बाद से लगातार चर्चा में रहे हैं। राव इंद्रजीत सिंह 50 हजार वोट से आगे चल रहे हैं।

राव इंद्रजीत सिंह लगातार तीन बार इस सीट से सांसद बन चुके हैं। 2019 में उन्होंने कांग्रेस के कैप्टन अजय सिंह यादव को लगभग 4 लाख वोट के भारी अंतर से हराया था। इस बार कांग्रेस ने अपनी ही पार्टी के पुराने नेता इंद्रजीत को हराने के लिए राज बब्बर को मैदान में उतारा है।

2019 के नतीजे

2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी के राव इंद्रजीत सिंह ने इस सीट पर 386,256 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी। उन्हें 60.88 % वोट शेयर के साथ 8,81,546 वोट मिले थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार कैप्टन अजय सिंह यादव को हराया था। अजय सिंह यादव को इस चुनाव में 4,95,290 वोट (34.2 %) मिले थे। 

2014 के नतीजे

2014 के लोकसभा चुनाव में भी राव इंद्रजीत सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस चुनाव से पहले वह कांग्रेस का हिस्सा थे, लेकिन 2014 में वह बीजेपी के टिकट पर मैदान में उतरे। उन्हें कुल 644780 वोट मिले और उनका वोट शेयर 48.82 % रहा। कांग्रेस उम्मीदवार राव धरम पाल को महज 65009 वोट मिले। उनका वोट शेयर 4.92 % रहा। आईएनएलडी के जाकिर हुसैन 370058 वोट और 28.02 % वोट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रहे थे।

2009 में भी इंद्र का राज

2009 लोकसभा चुनाव में भी राव इंद्रजीत सिंह ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के जाकिर हुसैन को हराया था। इंद्रजीत सिंह इस चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार थे और उन्हें कुल 278516 वोट मिले थे। उनका वोट शेयर 36.83 % था। वहीं, बसपा के जाकिर हुसैन को 193652 वोट (25.61 %) मिले थे। बीजेपी उम्मीदवार सुधा को 125837 वोट (16.64 %) मिले थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।