1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की मिली पैरोल, सिरसा डेरे में 8 साल के बाद मनाएगा बर्थडे; 14वीं बार जेल से आया बाहर

गुरमीत राम रहीम को 40 दिन की मिली पैरोल, सिरसा डेरे में 8 साल के बाद मनाएगा बर्थडे; 14वीं बार जेल से आया बाहर

 Reported By: Puneet Pareenja, Edited By: Mangal Yadav
 Published : Aug 05, 2025 09:07 am IST,  Updated : Aug 05, 2025 12:20 pm IST

गुरमीत राम रहीम आज सुबह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया। गुरमीत को 40 दिन की पैरोल मिली है। जानकारी के मुताबिक इस दौरान वह सिरसा डेरे में रहेगा।

गुरमीत राम रहीम- India TV Hindi
गुरमीत राम रहीम Image Source : REPORTER INPUT

चंडीगढ़ः सिरसा डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम मंगलवार को 14वी बार 40 दिन की पैरोल पर सिरसा डेरा पहुंचा। गुरमीत राम रहीम सिंह को मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे उनकी मुंह बोली बेटी हनीप्रीत सिरसा डेरा के चेयरमैन दान सिंह पूर्व चेयरमैन आरके में सुनारिया जेल लेने के लिए पहुंचे। इसके बाद यह काफिला सिरसा की तरफ रवाना हुआ और करीब 9 :05 पर सिरसा डेरे में राम रहीम का काफिला पहुंच गया। डेरा प्रमुख मंगलवार 5 अगस्त को डेरा में 40 दिन की पैरोल पर पहुंचा और करीब 8 साल बाद वह इस डेरा में अपना 58 जन्मदिन मनाएगा।

इससे पहले गुरमीत राम रहीम सजा होने के बाद पहली बार 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो पर सिरसा डेरे में पहुंचा था। इससे पहले जब भी गुरमीत राम रहीम सिंह जेल से बाहर आया तो उसने अपनी फरलो व पैरोल उत्तर प्रदेश के बागपत के डेरे में ही बिताई।

14 सितंबर को जेल में लौटेगा राम रहीम

 डेरा सच्चा सौदा सिरसा का प्रमुख राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी है और रोहतक की जेल में सजा काट रहा है। गुरमीत राम रहीम को 40 दिनों के पैरोल पर रिहा किया गया है और वह 14 सितंबर को जेल की बैरक में वापस लौटेगा। इस दौरान राम रहीम मीडिया से बात नहीं करेगा। 

 

रेप और मर्डर के मामले में सजा काट रहा है राम रहीम

डेरा प्रमुख अगस्त 2017 से रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहा है। 25 अगस्त 2017 को पंचकूला की एक विशेष सीबीआई अदालत ने उसे साध्वियों (महिला अनुयायियों) से बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया और 20-20 साल के कारावास की दो सजाएं सुनाईं। वह वर्तमान में बलात्कार और एक पत्रकार की हत्या के मामले में सजा काट रहा है। बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद अगस्त 2017 में पंचकूला और हरियाणा व पंजाब के अन्य हिस्सों में हुई हिंसा में लगभग 40 लोगों की जान चली गई थी। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।