1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम
  4. गुरुग्राम में 4 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 8 से 10 लोग मलबे में दबे, दो शव मिले, रेस्‍क्‍यू जारी

गुरुग्राम में 4 मंजिला निर्माणाधीन इमारत गिरी, 8 से 10 लोग मलबे में दबे, दो शव मिले, रेस्‍क्‍यू जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 24, 2019 07:04 am IST,  Updated : Jan 24, 2019 02:56 pm IST

दिल्ली से सटे गुरुग्राम में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शहर के उल्लाहवास गांव में 4 मंजिला निर्माणाधीन इमारत धराशाई हो गई।

Gurugram- India TV Hindi
Gurugram Image Source : PTI

दिल्‍ली से सटे गुरुग्राम में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। शहर के उल्‍लाहवास गांव में 4 मंजिला निर्माणाधीन इमारत धराशाई हो गई। घटना सुबह 5 बजे की है। इमारत के मलबे में 8 से 10 लोगों के फंसे होने की आशंका है।अब तक मलबे से दो शव निकाले जा चुके हैं। ये सभी लोग इसी इमारत में रहते थे। 

एनडीआरएफ , एसडीआरएफ दमकल विभाग और जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई हैं। 100 से ज्यादा लोगों की टीम राहत कार्य मे लगी है। राहत कार्य जारी है। डॉग स्कॉयड समेत डिटेक्टर मशीन से दबे हुए लोगों को निकालने की कोशिश की जा रही है। मौके पर जिला प्रशासन ने एम्बुलेंस भी उपलब्‍ध कराई है। अभी तक किसी भी व्यक्ति को नहीं निकाला जा सका है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। gurugram से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें हरियाणा