1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. मां ने कहा- "पढ़ाई कर लो", नाराज छठी कक्षा की छात्रा ने लगा ली फांसी

मां ने कहा- "पढ़ाई कर लो", नाराज छठी कक्षा की छात्रा ने लगा ली फांसी

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Dec 03, 2025 11:31 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 11:35 pm IST

गुरुग्राम में छठी कक्षा की एक छात्रा ने फांसी लगा ली। 12 वर्षीय बच्ची की मां काम के लिए घर से बाहर गई थी, तभी बच्ची ने यह कदम उठा लिया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

हरियाणा के गुरुग्राम के भोंडसी इलाके के शनि एन्क्लेव से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां छठी कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर अपनी मां द्वारा पढ़ाई करने के लिए कहे जाने से नाराज होकर फांसी लगा ली। पुलिस ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह घटना मंगलवार को तब हुई जब 12 वर्षीय बच्ची की मां काम के लिए घर से बाहर गई हुई थी। बच्ची की पहचान मुस्कान के रूप में हुई है, जो नया गांव के एक सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसके पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, जबकि उसकी मां एक घरेलू सहायक के रूप में काम करती है।

पुलिस की अब तक की जांच में पता चला है कि मंगलवार को स्कूल से लौटने के बाद मुस्कान अपने छोटे भाई-बहनों के साथ खेलने लगी थी। इस पर उसकी मां ने उसे खेलने के बजाय पढ़ाई करने के लिए कहा।

मां के जाते ही लगा ली फांसी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शाम के समय जब मुस्कान की मां काम पर चली गई और उसके छोटे भाई-बहन बाहर खेल रहे थे, तभी मुस्कान ने अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बाद में जब भाई-बहन वापस कमरे में आए तो उन्होंने मुस्कान को फांसी पर लटका देखा। इसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और अपनी मां को इसकी सूचना दी।

पुलिस के मुताबिक, मौके पर कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना की गहराई से जांच कर रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें- 

मिठाई कम पड़ी तो टूट गई शादी, 'रसगुल्ले' को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष; बवाल का VIDEO

गुरदासपुर ग्रेनेड अटैक का मुख्य पकड़ा गया, पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ खुलासा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।