1. Hindi News
  2. पंजाब
  3. गुरदासपुर ग्रेनेड अटैक का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ खुलासा

गुरदासपुर ग्रेनेड अटैक का मुख्य आरोपी पकड़ा गया, पाकिस्तान कनेक्शन का हुआ खुलासा

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Dec 03, 2025 10:13 pm IST,  Updated : Dec 03, 2025 10:15 pm IST

गुरदासपुर पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : FILE (PTI)

पंजाब पुलिस ने 25 नवंबर को गुरदासपुर के सिटी पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने 'एक्स' पर पोस्ट में इस प्रमुख गिरफ्तारी की जानकारी दी।

आरोपी की पहचान मोहन सिंह के रूप में हुई है, जो बठिंडा जिले के रामूवाल का रहने वाला है। डीजीपी ने पुष्टि की कि मोहन सिंह की गिरफ्तारी के बाद, इस मामले में पकड़े गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर पांच हो गई है। इससे पहले, 1 दिसंबर को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

शुरुआती जांच में सामने आया है कि इस ग्रेनेड हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकियों का हाथ था, जिसे मोहन सिंह के माध्यम से अंजाम दिया गया। डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मोहन सिंह पाकिस्तान के एक कुख्यात बदमाश शहजाद भट्टी के सीधे संपर्क में था। शुरुआती जांच से पता चला है कि मोहन सिंह ने शहजाद भट्टी के कहने पर और पंजाब में आतंक फैलाने के उद्देश्य से इस हमले को अंजाम दिया था।

पहले भी हुई थी 4 गिरफ्तारियां

पुलिस ने इस मामले में सक्रियता दिखाते हुए मोहन सिंह की गिरफ्तारी से पहले 1 दिसंबर को ही चार अन्य लोगों को गुरदासपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया था। पहले गिरफ्तार किए गए चार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक हैंड ग्रेनेड और दो पिस्तौल भी बरामद की थीं। डीजीपी यादव ने स्पष्ट किया कि जांच अभी भी जारी है, और पूरे नेटवर्क को खत्म करने के लिए आगे की छानबीन की जा रही है। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

विधवा मां के साथ चाचा का था अवैध संबंध, गुस्साए भतीजे ने 14 गोलियां दागकर भूना

मिठाई कम पड़ी तो टूट गई शादी, 'रसगुल्ले' को लेकर आपस में भिड़े दूल्हा-दुल्हन पक्ष; बवाल का VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पंजाब से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।