1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. गुरुग्राम: गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दो युवकों ने बाइक चलाते हुए पी बीयर, पुलिस को दी चुनौती-VIDEO

गुरुग्राम: गाड़ियों को टक्कर मारते हुए दो युवकों ने बाइक चलाते हुए पी बीयर, पुलिस को दी चुनौती-VIDEO

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Nov 04, 2025 11:44 pm IST,  Updated : Nov 04, 2025 11:50 pm IST

बिना हेलमेट बाइक चलाते बीयर पीते इन युवकों का वीडियो सामने आया है। नशे में चूर ये युवक साइड में चल रही गाड़ियों में टक्कर भी मार रहे थे। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

मोटरसाइकिल चलाते हुए पी बीयर- India TV Hindi
मोटरसाइकिल चलाते हुए पी बीयर Image Source : @NIKITAY91142/X

हरियाणा के गुरुग्राम शहर से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां गुरुग्राम पुलिस को ‘खुलेआम चुनौती’ देते हुए दो लोग चलती बाइक पर बीयर पीते हुए नजर आए। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

सोहाना रोड इलाके का है वीडियो

इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर द्वारा अपलोड किया गया यह वीडियो सोहना रोड इलाके का बताया जा रहा है। 

बिना हेलमेट और हाथों में बीयर की बोतल

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने घटना का वीडियो डाला है। इस यूजर ने एक्स पर लिखा, 'दो लड़के बिना हेलमेट के हाथों में बीयर की बोतलें लिए नशे में गाड़ी चला रहे थे। लगभग कारों और लोगों को टक्कर मार रहे थे।'

क्या हमारी सड़कों पर सुरक्षा ऐसी ही दिखती है?

एक्स यूजर ने लिखा पुलिस ने कहा, 'इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करो।' यूजर ने ये भी सवाल किया, 'क्या हमारी सड़कों पर सुरक्षा ऐसी ही दिखती है?' इसके साथ ही एक्स यूजर ने गुरुग्राम पुलिस के एक्स हैंडल को ये वीडियो मेंशन भी किया।

पुलिस को खुलेआम दी चुनौती

वीडियो में राजस्थान नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग बीयर की बोतलें पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वे बाइक पर आगे बढ़ते हुए पुलिस को खुलेआम चुनौती भी दे रहे थे।

 आरोपियों की तलाश की जा रही

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘ऐसा मामला हमारे संज्ञान में आया है और हम मोटरसाइकिल और उसपर सवार लोगों की तलाश कर रहे हैं। गाड़ी के नंबर और उसका सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर आरोपियों का पता लगाया जा रहा है। दोनों आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’ (भाषा के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।