1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. करनाल में चाकुओं से गोदकर शख्स की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

करनाल में चाकुओं से गोदकर शख्स की हत्या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 Edited By: Avinash Rai @RaisahabUp61
 Published : Jun 08, 2024 08:31 pm IST,  Updated : Jun 08, 2024 09:33 pm IST

हरियाणा के करनाल में दिल दहला देने वाली घटना देखने को मिली है। यहां एक शख्स की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। बता दें कि घटना का सीसीटीवी फुटेज अब जाकर सामने आया है। दरअसल पुलिस ने बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

haryana A man was stabbed to death in Karnal the incident was recorded on CCTV- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के करनाल से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां चाकुओं से गोदकर एक हलवाई की हत्या कर दी गई। हत्या का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है।  दरअसल दिनेश नाम का एक शख्स हलवाई का काम करता था। रात में वह अपने घर के पास सदर बाजार में सैर के लिए निकला, जिसके बाद वो देखता है कि कुछ युवक पास के किसी दूसरे व्यक्ति के घर के बाहर चिल्ला रहे हैं। दिनेश की तरफ से बीच बचाव किया जाता है और कहा जाता है कि वो शांत हो जाए और जो भी मामला है उसे सुलझा लें। इस दौरान मौके पर मौजूद बदमाशों का गुस्सा बढ़ जाता है और वो दिनेश के साथ ही मारपीट शुरू कर देते हैं।

हरियाणा में चाकू से गोदकर हत्या

बदमाश दिनेश पर चाकुओं से हमला कर देते हैं और उसके बाद मौके से बाइक पर फरार हो जाते हैं। इस दौरान बदमाशों की ओर से सीसीटीवी कैमरे को डैमेज करने की कोशिश की जाती है लेकिन ऐसा होता नहीं है। इसके बाद ये बदमाश मौके से फरार हो जाते हैं। इस घटनाक्रम में दिनेश की मौत हो गई। परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। दिनेश ने कर्ज लेकर घर बनाया था। उसके ऊपर पूरे परिवार को चलाने की जिम्मेदारी थी, लेकिन इस हत्या के बाद परिवार में मातम पसरा गया। परिवार के लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं। बॉडी का पोस्टमार्टम हो गया है।

सीसीटीवी में घटना रिकॉर्ड़

पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। परिवार ने पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी है। इसके बाद मामले की जांच शुरू हो गई है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब देश में चाकूबाजी और हत्या के मामले देखने को मिल रहे हैं। इससे पहले राजधानी दिल्ली में एक नाबालिग लड़की की कई बार चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इस दौरान वहां से लोग गुजरते रहें, लेकिन किसी ने उस लड़की की मदद नहीं की। वहीं मात्र कुछ रुपये के लिए ही दिल्ली में एक दोस्त ने अपने दोस्त की गर्दन काट ली और उसका वीडियो सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गया था। 

(इनपुट-आईएएनएस)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।