1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भिवानी में भाजपा लगाएगी जीत का चौका या होगा बदलाव, जानें समीकरण

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: भिवानी में भाजपा लगाएगी जीत का चौका या होगा बदलाव, जानें समीकरण

 Published : Aug 28, 2024 07:32 pm IST,  Updated : Sep 02, 2024 02:52 pm IST

साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भिवानी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सराफ ने जीत दर्ज की थी।

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 भिवानी सीट का हाल। - India TV Hindi
हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 भिवानी सीट का हाल। Image Source : INDIA TV

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। चाहे भाजपा हो या फिर कांग्रेस या जजपा और INLD सभी चुनावी तैयारियों में जोर शोर से लग गए हैं। ऐसे में हम आपके लिए लेकर आए हैं राज्य की कुछ प्रमुख सीटों का हाल। इसी क्रम में हम चर्चा करेंगे हरियाणा की हॉट सीट मानी जाने वाली भिवानी विधानसभा क्षेत्र के बारे में। भिवानी विधानसभा भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय सीट के अंतर्गत आती है। आपको बता दें कि बीते कई विधानसभा चुनाव से ये सीट भाजपा की गढ़ बनी हुई है। 

क्या रहा है बीते चुनाव का परिणाम?

साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भिवानी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सराफ ने 27884 वोटों से जीत दर्ज की थी। दूसरे नंबर पर जजपा के डॉ. शिव शंकर भारद्वाज और तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अमर सिंह हालुवासिया रहे थे। वहीं, साल 2014 और 2009 के विधानसभा में भी भिवानी से भाजपा के घनश्याम सराफ ने ही जीत दर्ज की थी। 

क्या है सीट का समीकरण?

भिवानी विधानसभा क्षेत्र में कुल वोटर्स की संख्या करीब 2 लाख 20 हजार है। इनमें से पुरुष वोटर्स 118585 और महिला वोटर्स 106264 हैं। इस सीट पर करीब 40 हजार अनुसूचित जाति के मतदाता हैं। ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 76 हजार और शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 1 लाख से ज्यादा है। 

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं जिनपर एक साथ 5 अक्टूबर को मतदान होंगे। वहीं, 8 अक्टूबर को चुनाव का परिणाम सामने आएगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।