भिवानी में एक युवक ने रिश्ते में भाभी लगने वाली एक महिला के प्यार में इस कदर पागल हुआ कि उसे चाकू मार दिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
बॉडीबिल्डर रोहित धनखड़ के मर्डर के केस में हरियाणा पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए बेंगलुरु से 3 आरोपियों को अरेस्ट किया है। इस बीच, खाप महापंचायत ने 11 सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया है।
हरियाणा के भिवानी कोर्ट परिसर में गुरुवार को युवक दिनदहाड़े गोलियां चलने की घटना से हर कोई दहल गया है। अब इस घटना की जिम्मेदारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है।
भिवानी कोर्ट परिसर में दिनदहाड़े गोली चलने से हड़कंप मच गया। वकील और अन्य लोग दहशत में आ गए। चाय की दुकान पर बैठे एक युवक को गोली लगी है।
हादसे के बाद कार में सवार एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में पिता-पुत्र समेत एक ही गांव के तीन लोगों की मौत हुई है।
हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या को लेकर बिश्नोई गैंग पोस्ट ने किया है। बिश्नोई गैंग ने कहा है कि अगर पुलिस इंसाफ नहीं दिलवा पाती तो हम कातिल को मौत के घाट उतार देंगे।
भिवानी मनीषा मौत केस सीएम नायब सिंह सैनी के ट्वीट के बाद नए मोड़ पर पहुंच गया। सीएम ने कहा है कि परिवार की मांग के आधार पर हरियाणा सरकार निष्पक्ष जांच के लिए इस केस को CBI को सौंपने जा रही है। इस मामले में पूरा न्याय किया जाएगा।
हरियाणा के भिवानी और चरखी-दादरी जिले में मोबाइल इंटरनेट सेवाओं को बंद कर दिया गया है। दरअसल शिक्षिका हत्याकांड मामले के बाद गृह सचिव ने यह निर्देश जारी किया है।
भिवानी मनीषा केस में अब एक बड़ा खुलासा सामने आया है l मनीषा का मर्डर और रेप नहीं हुआ था। पीजीआई के पैनल द्वारा किए गए पोस्टमार्टम में मृतिका मनीषा के शरीर मे ज़हर मिला है।
रामचंद्र जांगड़ा ने कहा कि पहलगांव आतंकी हमले क दौरान महिलाओं को आतंकियों का मुकाबला करना था। अगर महिलाएं हाथ जोड़ने की बजाय मुकाबला करतीं तो कम लोग मरते।
हरियाणा के भिवानी में एक महिला ने अपने ही पति को मार डाला। पुलिस ने परिजनों के शक और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर प्रवीण की पत्नी रवीना और युवक सुरेश से पूछताछ की तो उन्होंने प्रवीण की हत्या की बात कबूल कर ली। रवीना और सुरेश के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है।
40 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पिछले 2 दिन से लापता था। उन्होंने बताया कि मनीष का शव तोशाम बाईपास स्थित डाबर जलघर के टैंक से बरामद किया गया और उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी वहीं पास में खड़ी मिली।
लोहारू से हिसार जाते समय राज्यसभा एमपी सुभाष बराला की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। शेरपुरा गांव के पास पेड़ से हुई टक्कर में एमपी सुभाष बराला घायल हो गए।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने युवाओं से बात करते हुए कहा कि विपक्ष के कुछ नेता कोटे के हिसाब से नौकरी दिए जाने की पैरवी कर रहे हैं। उनकी सरकार ने प्रदेश में बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी दी है।
हरियाणा की तोशाम विधानसभा सीट से बीजेपी के पूर्व प्रत्याशी और पूर्व विधायक शशिरंजन परमार का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में उन्हें रोते हुए देखा जा सकता है। बता दें कि बीजेपी ने तोशाम सीट से श्रुति चौधरी को प्रत्याशी बनाया है।
साल 2019 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भिवानी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के घनश्याम सराफ ने जीत दर्ज की थी।
रामलीला के मंचन के दौरान राम के चरणों में पूजा करनी थी। जैसे ही हनुमान बने हरीश पूजा करने के लिए राम जी के चरणों लेटे तो उनकी मौत हो गई।
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने किसानों को भिवानी जिले में संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जो किसान हैं उन्हें यह ध्यान देना होगा कि जो लोग किसानों के नाम पर सिर्फ धरना-प्रदर्शन करते हैं वह उनकी पहचान करें।
हरियाणा के डिप्टी सीएम ने राज्य के गांवों में सड़कों के निर्माण के लेकर कहा है कि हम शहरों की तर्ज पर गांवों की सड़कों का निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में हम सड़कों के जाल को मजबूत करने की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
बेटी के प्रेम विवाह से नाराज पिता कुलदीप अपने रिश्तेदार और तीन अन्य युवकों के साथ लड़के के घर पहुंचे। उन्होंने घर में घुसते ही रिवॉल्वर निकालकर लड़के पर गोली दाग दी।
संपादक की पसंद
लेटेस्ट न्यूज़