1. Hindi News
  2. हरियाणा
  3. हरियाणा: जलघर के टैंक में मिला बैंक कर्मी का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; ड्यूटी के दौरान हुआ था लापता

हरियाणा: जलघर के टैंक में मिला बैंक कर्मी का शव, पास में खड़ी मिली स्कूटी; ड्यूटी के दौरान हुआ था लापता

 Published : Mar 06, 2025 10:59 pm IST,  Updated : Mar 06, 2025 11:02 pm IST

40 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पिछले 2 दिन से लापता था। उन्होंने बताया कि मनीष का शव तोशाम बाईपास स्थित डाबर जलघर के टैंक से बरामद किया गया और उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी वहीं पास में खड़ी मिली।

प्रतीकात्मक तस्वीर- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO

हरियाणा के भिवानी में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की एक ब्रांच में कार्यरत क्लर्क का शव जलघर के टैंक से बरामद किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान पतराम गेट क्षेत्र के रहने वाले 40 वर्षीय मनीष के रूप में हुई है, जो पिछले 2 दिन से लापता था। उन्होंने बताया कि मनीष का शव तोशाम बाईपास स्थित डाबर जलघर के टैंक से बरामद किया गया और उसकी इलेक्ट्रिक स्कूटी वहीं पास में खड़ी मिली।

3 मार्च को स्कूटी लेकर निकला, लेकिन घर नहीं लौटा

मनीष दो बच्चों का पिता था। अधिकारियों ने बताया कि मृतक के मामा ने 3 मार्च अपराह्न साढ़े तीन बजे मनीष के घर से लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अधिकारियों के मुताबिक, शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि मनीष अनाज मंडी स्थित पीएनबी की शाखा में बतौर क्लर्क कार्य करता था और तीन मार्च को स्कूटी लेकर निकला था लेकिन घर नहीं लौटा।

परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

मामले की जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि बुधवार शाम को डाबर कॉलोनी के जलघर टैंक में एक शव पड़ा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। उन्होंने बताया कि शव की पहचान लापता बैंक कर्मी मनीष के रूप में हुई। अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को परिजन को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

लॉज में महिला का नग्न अवस्था में मिला शव, मैनेजर ने बताया उसने क्या देखा

टीवी रिमोट को लेकर दंपति के बीच हुई ऐसी बहस, गुस्साई पत्नी ने कर ली आत्महत्या, 6 महीने पहले की थी लव मैरिज

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हरियाणा से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।