1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भिवानी में मनीषा हत्याकांड पर बिश्नोई गैंग ने किया पोस्ट, कहा- 'हम कातिल को मौत के घाट...'

भिवानी में मनीषा हत्याकांड पर बिश्नोई गैंग ने किया पोस्ट, कहा- 'हम कातिल को मौत के घाट...'

 Reported By: Atul Bhatia, Edited By: Subhash Kumar
 Published : Aug 20, 2025 04:15 pm IST,  Updated : Aug 20, 2025 11:40 pm IST

हरियाणा के भिवानी में शिक्षिका मनीषा की हत्या को लेकर बिश्नोई गैंग पोस्ट ने किया है। बिश्नोई गैंग ने कहा है कि अगर पुलिस इंसाफ नहीं दिलवा पाती तो हम कातिल को मौत के घाट उतार देंगे।

Bhiwani manisha murder case bishnoi gang- India TV Hindi
भिवानी मर्डर केस में बिश्नोई गैंग की एंट्री। Image Source : REPORTER/ANI

हरियाणा के भिवानी में 19 वर्षीय शिक्षिका मनीषा की मौत को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस हत्याकांड को लेकर जनता में आक्रोश फैला हुआ है। सरकार और पुलिस ने कहा है कि वह मनीषा और उसके परिवार को न्याय दिलाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। इस बीच अब इस केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की एंट्री हो गई है। भिवानी में मनीषा हत्याकांड पर बिश्नोई गैंग ने पोस्ट कर के बड़ी चेतावनी जारी की है। बिश्नोई गैंग ने कहा है कि अगर पुलिस इंसाफ नहीं दिलवा पाई तो वो कातिल को मौत के घाट उतार देंगे।

क्या है ये पूरा मामला?

दरअसल, शिक्षिका मनीषा कथित तौर पर बीते 11 अगस्त को स्कूल से निकलने के बाद एक नर्सिंग कॉलेज में एडमिशन को लेकर पूछताछ करने गई थी। इसके बाद से ही मनीषा लापता थी। इसके बाद 13 अगस्त को मनीषा की लाश भिवानी के एक खेत में मिली थी। जनता के भारी आक्रोश के बाद अब हरियाणा सरकार ने इस केस को सीबीआई को सौंपने का फैसला किया है।

बिश्नोई गैंग ने क्या कहा?

भिवानी में हुए मनीषा हत्याकांड को लेकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों और लॉरेंस बिश्नोई ने लिखा कि अगर हरियाणा पुलिस इंसाफ नहीं दिलवा पाई तो हम कातिल को मौत के घाट उतार देंगे। लॉरेंस और रोहित गोदारा दोनों गैंग मनीषा हत्याकांड के जरिए हरियाणा में अपने अपने वर्चस्व का दावा ठोक रहे हैं।

कनाडा में हत्या की भी ली जिम्मेदारी

इतना ही नहीं, पोस्ट में गोल्डी ढिल्लों ने कनाडा के ब्रैम्पटन में सोनू छठा की हत्या की जिम्मेदारी भी ली है। पोस्ट में लिखा गया है कि सोनू लॉरेंस के करीबी एमपी धनुआ के मर्डर की साजिश में शामिल था और लॉरेंस के नाम पर उगाही कर रहा था, इसीलिए उसे मौत के घाट उतारा। बता दें कि गोल्डी ढिल्लों फिलहाल कनाडा में है और लॉरेंस जेल में।

ये भी पढ़ें- भिवानी मनीषा मौत केस में नया मोड़, तीसरी बार होगा पोस्टमार्टम, CBI करेगी जांच

भिवानी शिक्षिका हत्याकांड मामले ने पकड़ा तूल, हरियाणा के इन जिलों में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत